{"_id":"632a0511b0e4e133ce1f7f9a","slug":"the-havoc-of-hurricane-fiona-in-puerto-rico-us-president-joe-biden-declares-emergency","type":"story","status":"publish","title_hn":"Storm Fiona: प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर, उफान पर नदियां, दो लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Storm Fiona: प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर, उफान पर नदियां, दो लोगों की मौत
Tue, 20 Sep 2022 11:54 PM IST
देव कश्यप
एजेंसी, सैन जुआन।
एजेंसी, सैन जुआन।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:54 PM IST
सार
माना जा रहा है कि फियोना का असर भी काफी विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा एजेंसी के मुताबिक, प्यूर्टो रिको के पश्चिमी तट पर भीषण बारिश की आशंका है। नदियां भी उफान पर हैं। हालात की गंभीरता देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र में आपातकालीन घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर।
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी क्षेत्र के प्यूर्तो रिको में फियोना तूफान का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। यहां नेशनल गार्ड के सैनिकों ने सैकड़ों फंसे हुए निवासियों को बचाया। तूफान की वजह से लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। तूफान के चलते दो लोगों की मौत की भी खबर है।
विज्ञापन
बता दें, 2017 में यहां आए मारिया तूफान ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी और पॉवर ग्रिड को भी नष्ट कर दिया था। माना जा रहा है कि फियोना का असर भी काफी विनाशकारी हो सकता है। राष्ट्रीय मौसम सेवा एजेंसी के मुताबिक, प्यूर्टो रिको के पश्चिमी तट पर भीषण बारिश की आशंका है। नदियां भी उफान पर हैं। हालात की गंभीरता देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र में आपातकालीन घोषणा कर दी है। फियोना तूफान के चलते सड़कों के फुटपाथ टूट गए हैं, कई छतें टूट गईं हैं और हवाई अड्डों पर पानी भर गया है। तूफान से करीब 38 सेंटीमीटर तक बारिश होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
जापान : तूफान ने अंतरिक्ष केंद्र को क्षति
दक्षिण-पश्चिमी जापान में दस्तक देने के बाद उष्णकटिबंधीय तूफान मंगलवार को प्रशांत महासागर की तरफ बढ़ गया। इस कारण 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं और यातायात व बिजली आपूर्ति की सुविधाएं ठप पड़ गई हैं। तूफान ‘नान्माडोल’ ने उत्तरी तोक्यो की ओर बढ़ने से पहले दक्षिणी जापान में काफी नुकसान किया। क्यूशू द्वीप के दक्षिण में तनेगाशिमा द्वीप पर, जापान ‘एयरोस्पेस एंड एक्सप्लोरेशन’ एजेंसी के अंतरिक्ष केंद्र की एक दीवार टूट गई है। रॉकेट बनाने के लिए इस्तेमाल की गई इमारत को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन