फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The first test of the journey of the common man in space is successful

अंतरिक्ष में आम आदमी के घूमने का पहला परीक्षण सफल

Mon, 04 Mar 2019 03:31 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 04 Mar 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
The first test of the journey of the common man in space is successful

आम आदमी के अंतरिक्ष के सफर पर एक दिन नैनीताल-मसूरी तक छुट्टियां बिताने की तर्ज पर घूमने जाने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी निजी कंपनी स्पेस एक्स के नए क्रू कैप्सूल ने फ्लोरिडा स्थित नसा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरने के एक ही दिन में अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचकर मील का नया पत्थर स्थापित कर दिया है। इस ड्रैगन कैप्सूल को व्यवसायिक (बस-ट्रेन की तर्ज वाली) उड़ान शुरू करने की पहली पायदान माना जा रहा है। शनिवार को उड़ान भरने के बाद यह ड्रैगन कैप्सूल रविवार की सुबह अमेरिकी समय के मुताबिक 6 बजे अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस से जाकर जुड़ गया। 

विज्ञापन


इसी के साथ 8 साल बाद किसी अमेरिकी यान ने इस अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखा। बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने आखिरी बार 2011 में अंतरिक्ष में किसी इनसान को भेजा था। इस 27 फुट लंबे क्रू कैप्सूल के अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ने तक वहां मौजूद तीनों अंतरिक्ष यात्री दम साधे सारी प्रक्रिया देखते रहे। तकरीबन दो घंटे बाद उन्होंने इस कैप्सूल में ऑक्सीजन मास्क व अंतरिक्ष पोशाक पहनकर प्रवेश किया और वहां की हवा के नमूने लिए। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद उन्होंने अपना मास्क व पोशाक उतार दिए।
विज्ञापन


इस कैप्सूल में फिलहाल किसी इनसान के बजाय एक डमी को भेजा गया था। वर्ष 1979 की हॉलीवुड फिल्म ‘एलियन’ के नाम पर इस डमी का नाम ‘रिपले’ रखा गया है। इस इंसानी नमूने में सेंसर लगाए गए हैं, जिससे पता चलेगा कि अंतरिक्ष में सैर करने वाले लोगों को किस तरह के हालातों का सामना करना पड़ सकता है। यह क्रू कैप्सूल अगले 5 दिन तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर डाटा एकत्र करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्पेस एक्स इस साल गर्मी में नासा के व्यवसायिक क्रू प्रोग्राम के तहत दो सामान्य लोगों को अंतरिक्ष यात्रियों के तौर पर लेकर उड़ान भर सकता है। ये दोनों अंतरिक्ष यात्री डग हर्ले और बॉब बेहनकन भी इस सारे अभियान के दौरान कैलिफोर्निया स्थित स्पेस एक्स मिशन कंट्रोल में इस सारी गतिविधि को देख रहे थे। स्पेस एक्स के संस्थापक एलन मस्क ने भी इसे अंतरिक्ष के वाणिज्यिक टूरिज्म की दिशा में पहला कदम बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed