फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The female prisoner was forcibly undress and naked dance in jail by pakistani lady cop, dismissed from service

पाकिस्तान: जेल में महिला बंदी को पुलिसकर्मी ने निर्वस्त्र नचाया, नौकरी से धो बैठी हाथ 

Sat, 13 Nov 2021 09:24 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 09:24 AM IST
सार

महिला पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया था, पूछताछ के दौरान उसके साथ अमानवीय हरकत की गई। 

विज्ञापन
The female prisoner was forcibly undress and naked dance in jail by pakistani lady cop, dismissed from service
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक महिला कैदी के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। महिला कैदी को शबाना इरशाद नाम की एक महिला पुलिसकर्मी ने जेल में ही कपड़े उतारने पर मजबूर किया, इतना ही नहीं उसे निर्वस्त्र कर डांस भी कराया गया। मामला समाने आने के बाद पुलिस विभाग की ओर से महिला पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि महिला पुलिसकर्मी ने एक महिला कैदी के खिलाफ अपने पद का गलत इस्तेमाल किया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


बच्चे की हत्या के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि पुलिसकर्मी शबाना इरशाद ने परी गुल नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया था। उस पर एक बच्चे की हत्या का आरोप था। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुहम्मद अजहर अकरम ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी ने जेल में सभी के सामने महिला कैदी को कपड़े उतारने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं उसे नाचने को भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव में कुछ भी न कह पाई महिला पुलिसकर्मी
अधिकारियों ने बताया कि महिला कैदी को कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी जांच कमेटी के सामने अपने बचाव में कुछ भी दलील नहीं पेश कर पाई, जिसके बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed