फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The exit of Indian players also stopped due to hong kong protest

हांगकांग: भारतीय खिलाड़ियों के बाहर निकलने पर भी रोक

Sat, 16 Nov 2019 02:04 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Nov 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
The exit of Indian players also stopped due to hong kong protest
हांगकांग में प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई

हांगकांग में हिंसक प्रदर्शनों के बीच वर्ल्ड टूर 500 का आयोजन किया गया है। लेकिन यहां पहुंचे खिलाड़ी न तो कहीं बाहर घूम सकते हैं और न मॉल में जा सकते हैं। इसका कारण है चीन विरोधी प्रदर्शन के चलते हालात बुरी हद तक खराब हो चुके हैं। यहां पहुंचे भारतीय बेडमेंटन खिलाड़ियों को भी बाकायदा कोलून के कॉलेसियम स्टेडियम में दिशा-निर्देशों की सूची सौंपी गई है।

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों को मिले दिशा निर्देशों के मुताबिक वे रात को स्टेडियम से बाहर कदम नहीं रख सकते हैं। जबकि यहां के छात्र प्रदर्शनकारी तीर-कमान लेकर मैदान में उतर चुके हैं। इस स्वायत्तशासी देश में हालात कितने बिगड़ चुके हैं इसकी गवाही भारतीय खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने एक समाचार पत्र को दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम जैसे ही यहां उतरे हमें दिशा-निर्देशों की शीटें सौंपी गईं। इसमें आयोजकों ने बताया कि हमें जितना हो सके  अंदर ही रहना है। खिलाड़ी जिस होटल में ठहरे हैं वहां आसपास बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसलिए आयोजकों ने उन्हें सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल के सामने स्टेडियम है लेकिन खिलाड़ियों से पैदल जाने के बजाय बस में जाने को कहा गया। उधर, चीनी यूनिवर्सिटी में छात्रों ने पूरी रात पुलिस से मुकाबला किया, मानव श्रंखला बनाई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, रबर की गोलियां चलाईं।

कैरी ने की लंदन में अपने मंत्री पर हमले की निंदा

हांगकांग की सीईओ व चीन समर्थक नेता कैरी लेम ने शुक्रवार को अपनी न्याय मंत्री पर लंदन में हुए ‘बर्बरतापूर्ण हमले’ की निंदा की। हांगकांग की न्याय मंत्री टेरेसा चेंग लंदन में लोकतंत्र समर्थकों की भीड़ से घिरी रहने के दौरान गिर गई थीं। उन्हें दर्जन भर नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार देर रात उस वक्त घेरा था जब वे यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रही थीं।

प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘कातिल’ बताते हुए उन पर टॉर्च की रोशनी डाली और हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन के नारे लगाए। इस दौरान वह फर्श गिर गईं हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें प्रदर्शनकारियों ने धक्का दिया या नहीं।

 शी के आदेश की अवहेलना

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिए गए आदेश की अवहेलना करते हुए हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने शुक्रवार को पांचवें दिन भी सड़कों पर रैलियां निकाली। प्रदर्शनकारियों ने कई रेल मार्गों को बाधित कर रेलों को भी क्षति पहुंचाई। इसके बाद प्रशासन ने औपचारिक तौर पर कई सबवे और रेलवे स्टेशन और मेट्रो ट्रेनों को बंद करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed