ट्रंप ने की पुष्टि, ओसामा का बेटा अलकायदा सरगना हमजा बिन लादेन हमले में मारा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक अल कायदा सरगना रह चुके ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की मौत हो गई है। अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा के मारे जाने के बाद हमजा ही अलकायदा की कमान संभाल रहा था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमजा बिन लादेन की मौत की पुष्टि कर दी है।
US President Donald Trump confirms death of Al-Qaeda heir Hamza bin Laden: AFP News Agency pic.twitter.com/ueoKftwHq9
— ANI (@ANI) September 14, 2019विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलकायदा समूह के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के पुत्र हमजा बिन लादेन की मौत की शनिवार को पुष्टि की। ट्रंप ने कहा कि हमजा की मौत अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी अभियान में हुई।
ट्रंप ने एक बयान में कहा, अलकायदा का शीर्ष नेता और ओसामा बिन लादेन का पुत्र हमजा बिन लादेन अफगानिस्तान-पाकिस्तान क्षेत्र में अमेरिका के आतंकवाद रोधी अभियान में मारा गया। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि हमजा की मौत असल में किस जगह और किन परिस्थितियों में हुई।
गौरतलब है कि इसी साल मार्च में अमेरिका ने हमजा की नागरिकता छीनते हुए उस पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था। अमेरिका ने उसे अल कायदा का मुख्य सरगना बताते हुए उनकी जानकारी देने पर इनाम देने की घोषणा की थी।
30 साल के हमजा का अंतिम बयान अल कायदा की मीडिया विंग ने 2018 में जारी किया था। इसमें उसने सऊदी अरब को धमकी दी थी। हमजा ने वहां के लोगों को सऊदी अरब के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाया था। लंबे समय से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। हालांकि उसके शादी करने की बात सामने आई थी।