फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The bottle club survey london worlds number one city in case of romance

सर्वे: 'रोमांस' के मामले में टॉप पर है यह शहर, बेवफाई के मामले में लंदन सबसे आगे, जानें अन्य देशों का हाल

Sat, 19 Mar 2022 06:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Mar 2022 06:33 PM IST
सार

सिडिक्टिव शहरों की सूची में सबसे ऊपर लंदन का नाम है। यहां के लोग रोमांस के मामले में सबसे ज्यादा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लंदन को 80 में से 72.2 अंक मिले हैं। 

विज्ञापन
The bottle club survey london worlds number one city in case of romance
लंदन - फोटो : Pixabay

विस्तार

दुनिया के हर शहर का अपना मिजाज होता है। कहीं के लोग बेहद अदबी होते हैं तो कही के लोम मेहमान नवाज।शहरों के मिजाज को भापने के लिए इंग्लैंड के 'द बॉटल क्लब' ने दुनिया के कई शहरों का सर्वे किया है। इस सर्वे की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें पता चला है कि कौन सा शहर रोमांस के मामले में टॉप पर है और कौन बेवफाई के। रिपोर्ट के मुताबिक, जो शहर रोमांस के मामले में सबसे ऊपर है वही बेवफाई को लेकर भी शीर्ष पर है। 

विज्ञापन


लंदन है सबसे ज्यादा रोमांस वाला शहर
सर्वे की रिपोर्ट में सिडिक्टिव शहरों की सूची में सबसे ऊपर लंदन का नाम है। यहां के लोग रोमांस के मामले में सबसे ज्यादा एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लंदन को 80 में से 72.2 अंक मिले हैं। सर्वे में यह भी पता चला है कि लंदन में एक लाख से ज्यादा लोंगों ने अश्लील साइट्स पर अपना एकाउंट बना रखा है। यहां 131 एडल्ट ईवेंट्स होते हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि शहर में 10 हजार से ज्यादा लोग एडल्ट साइट्स ओन्लीफैंस पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो के माध्यम से कमाई करते हैं।
विज्ञापन


लंदन के बाद दूसरे नंबर अमेरिका के शहर पर लास वेगास का है। लास वेगास शहर को 67.6 अंक दिए गए हैं। वहीं तीसरा नंबर न्यूयार्क का है, जिसे 66.5 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कैटेगिरी ये भी
सर्वे में दूसरी कैटेगरी अजीबोगरीब रोमांस करने वालों की थी। इस मामले में भी लंदन ने पहला स्थान पाया है। यहां के लोग अपनी फैंटेसी और चाहतों को बहुत अलग तरह से पूरा करते हैं। इस कैटेगरी में लंदन को 40 में से 39 अंक मिले हैं जबकि लॉस वेगास को 38 और बर्लिन को 32.5 अंक दिए गए हैं।


बेवफाई के मामले में टॉप पर ये शहर
वहीं इस सर्वे की तीसरी कैटेगिरी की बात करें तो ये थी बेवफाई करने वाले टॉप शहरों की। इंग्लैंड के 'द बॉटल क्लब' ने इसके लिए केवल ब्रिटेन के शहरों का सर्वे किया। जिसमें पता चला कि लंदन इस मामले में भी पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के कपल एक दूसरे को सबसे ज्यादा चीट करते हैं। वे एक रिलेशन में रहने के बावजूद दूसरों से भी अफेयर रखते हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर बर्मिंघम शहर है और तीसरा स्थान नॉटिंघम शहर को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed