फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The auspicious sound of 'Om Jai Jagdish' was also celebrated in this special building of New York

Diwali in US: न्यूयॉर्क के इस खास भवन पर भी दिवाली की रोशनी, 'ओम जय जगदीश' की मंगल ध्वनि से भक्तिमय बना माहौल

Thu, 31 Oct 2024 11:59 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 31 Oct 2024 11:59 PM IST
सार

Diwali in US: दिवाली के त्योहार को लेकर न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिवाली की दीप और शुभकामनाओं के साथ जगमगा उठी। इसके साथ ही इमारत में प्रर्थना के लिए ओम जय जगदीश हरे की आरती की मंगल ध्वनि से महौल भक्तिमय बना रहा। 

विज्ञापन
The auspicious sound of 'Om Jai Jagdish' was also celebrated in this special building of New York
न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग - फोटो : ANI

विस्तार

गरुवार को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली का जश्न मनाया गया। वहीं दिवाली की रोशनी की तेज अमेरिका में खास तौर पर देखने को मिली। जहां न्यूयॉर्क की एम्पायर स्टेट बिल्डिंग दिवाली की दीप और शुभकामनाओं के साथ जगमगा उठी। जिसको लेकर न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि जगमगाती रोशनी अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
 न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि दिवाली मनाने के लिए प्रतिष्ठित एम्पायर स्टेट बिल्डिंग जगमगाती नारंगी रंग की रोशनी से जगमगा उठी, जो अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। बता दें कि इससे एक दिन पहले इजरायल के विदेश मंत्री इस्राइल कैट्ज ने दिवाली के शुभ अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत ने मनाई दिवाली
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने रोशनी के त्यौहार को मनाने के लिए एक्स पर हार्दिक संदेश साझा किए। उन्होंने कहा कि इस दिवाली, मिशन इंडिया में भारतीय और अमेरिकी ये दीये बांट रहे हैं जो सभी को खुशी और आशीर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे साथ उत्सव में शामिल हों क्योंकि हम संगीत, नृत्य, उत्सव की खुशी और कृतज्ञता के साथ रोशनी के त्यौहार का जश्न मना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाउइट हाउस में ओम जय जगदीश हरे की गुंज
इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रथम उप प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ ने गुरुवार को एक वीडियो साझा किया। जिसमें दिवाली समारोह के हिस्से के रूप में व्हाइट हाउस के सैन्य बैंड द्वारा ओम जय जगदीश हरे प्रार्थना की गई।



इसके साथ ही गोपीनाथ द्वारा जारी वीडियो में देखा जा रहा है कि व्हाइट हाउस को गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था और कई अतिथि पारंपरिक भारतीय पोशाक पहने हुए दिखाई दे रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि दिवाली के लिए व्हाइट हाउस के सैन्य बैंड द्वारा ओम जय जगदीश हरे की धुन बजाना अद्भुत था। दिवाली की शुभकामनाएँ।"

इस्राइली विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं
सोशल मीडिया पर इस्राइली विदेश मंत्री कैट्ज ने कहा कि मेरे मित्र एस जयशंकर, मैं आपको और भारत के लोगों को 2024 की दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं! इजरायल और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जवल भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण के मूल्यों को साझा करते हैं। प्रकाश का यह त्योहार हम सभी के लिए खुशी, समृद्धि और शांति लेकर आए। दिवाली की शुभकामनाएं।



इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे मित्र मैं आपको और भारत के लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं! इजरायल और भारत लोकतंत्र, स्वतंत्रता और उज्जवल भविष्य के लिए एक दृष्टिकोण के मूल्यों को साझा करते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed