फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thailand soldier has killed many people in a mass shooting

थाईलैंड: मॉल में गोलीबारी करने वाला बंदूकधारी ढेर, 17 घंटे चली मुठभेड़, 30 लोगों की मौत

Sun, 09 Feb 2020 12:21 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, बैंकॉक Published by: अमित कुमार Updated Sun, 09 Feb 2020 12:21 PM IST
सार

  • थाई सैनिक थोम्मा ने एक मॉल में घुसकर की थी गोलीबारी 
  • हमले में मारे गए लोगों में 13 वर्षीय बच्चा और कई सुरक्षाकर्मी शामिल

विज्ञापन
Thailand soldier has killed many people in a mass shooting
थाईलैंड के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी - फोटो : ANI

विस्तार

थाईलैंड में 30 लोगों को मौत के घाट उतारने वाला थाई सैनिक आखिरकार मारा गया। मारे गए ज्यादातर लोग उस मॉल में थे, जहां हमलावर ने गोलीबारी की थी। पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे चली। इस भीषण हमले में कम से कम 57 लोग घायल हो गए। रविवार को घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओ चान ने बताया, मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले हमलावर ने निजी परेशानी के चलते यह हमला किया।

विज्ञापन


इसमें एक 13 वर्षीय बच्चे समेत 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो के मस्तिष्क की सर्जरी की जा रही है। पीएम ने कहा, यह अप्रत्याशित है और मैं चाहता हूं कि यह दोबारा कभी न हो। हमलावर का नाम सार्जेंट मेजर जकरापंत थोम्मा था।
विज्ञापन


हमले से पहले उसने अपने कमांडिंग ऑफिसर को गोली मारी और प्रमुख बैरक के सैन्य वाहन से एम 60 मशीन गन, राइफलें और बारूद चोरी किया था। हालांकि पीएम ने इसमें लापरवाही की बात से इनकार किया है। उन्होेंने कहा, हमलावर ने बैरक शास्त्रागार में सेंध लगा ली थी। यह लापरवाही नहीं थी। हम शस्त्रागार डिपो को खाली नहीं छोड़ते हैं। सैनिक हमेशा उसकी सुरक्षा में वहां तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर बिक्री के मामले को लेकर था नाराज 
अधिकारियों के मुताबिक, हमले का मकसद एक घर की बिक्री से जुड़ा है। हमलावर इस सौदे में अपने कमांडिंग ऑफिसर के एक रिश्तेदार के शामिल होने से नाराज था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया। 

फेसबुक पर लिखी थी पोस्ट 
इससे पहले, थोम्मा ने फेसबुक अपनी तस्वीर पोस्ट कर, ‘क्या मुझे आत्मसमर्पण करना चाहिए। कोई भी मौत से बच नहीं सकता’ जैसी बातें लिखी थीं। वहीं, फेसबुक पर एक वीडियो में वह सेना का हेलमेट पहने हुए खुली जीप में सवार दिख रहा था और कह रहा था, मैं थक गया हूं... मैं अब अंगुलियों को और नहीं दबा सकता। हालांकि फेसबुक ने इस वीडियो को हटा दिया है। फेसबुक के प्रवक्ता ने इस घटना पर कहा, हमने अपनी सेवा से बंदूकधारी का अकाउंट हटा दिया है और हम इस घटना संबंधी हर सामग्री को जल्द से जल्द हटाने में जुटे हैं। 

हजारों लोगों ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि
उत्तरपूर्वी थाईलैंड में रविवार को हजारों लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नाखोन रतचासिमा शहर में बौद्ध भिक्षु के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने प्रार्थना करते हुए सफेद फूल चढ़ाए और जुलूस निकाला। इस दौरान कई लोग मृतकों को याद करते हुए रोते भी दिखाई दिए।


सबसे पहले अपने कमांडर को मारा
इस बंदूकधारी ने सबसे पहले सैन्य बेस में अपने कमांडर और दो अन्य जवानों को मार डाला। उसने फेसबुक पर अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि उसे बदला लेना था। यह भी बताया जा रहा है कि उसने एक निजी घर में भी कुछ लोगों को गोली मारी है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। 

सैन्य वाहन और हथियार चुराकर भागा 
अपने कमांडर को मारने के बाद उसने सैन्य बेस से वाहन 'हमवी' और हथियार चुराए और बाहर निकल पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed