{"_id":"6086f361d5d4751b6a29c819","slug":"thailand-s-prime-minister-fined-for-not-wearing-masks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: मास्क नहीं पहनने के लिए थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगाया गया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सख्ती: मास्क नहीं पहनने के लिए थाईलैंड के प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगाया गया
Mon, 26 Apr 2021 10:42 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, बैंकाक
पीटीआई, बैंकाक
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:42 PM IST
सार
- थाईलैंड में सोमवार को कोविड-19 के 2,048 नए मामले सामने आये एवं आठ और मरीजों की मौत हो गई
विज्ञापन
Thailand PM
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओ-चा पर सोमवार को मास्क नहीं पहनने के लिए 6,000 बात (14,270 रुपये) का जुर्माना लगाया गया। थाईलैंड की सरकार देश में कोरोना वायरस की एक नई लहर का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रही है।
थाईलैंड में 1 मई से थाईलैंड के नागरिकों को छोड़कर भारत से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। थाईलैंड में सोमवार को कोविड-19 के 2,048 नए मामले सामने आये एवं आठ और मरीजों की मौत हो गई।
‘बैंकाक पोस्ट‘ की खबर के अनुसार जनरल प्रयुत पर जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि उन्होंने सोमवार को टीका खरीद सलाहकारों के साथ बैठक के दौरान मास्क नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सोमवार से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बैंकाक के गवर्नर असविन क्वानमुआंग ने सोमवार को फेसबुक पर पोस्ट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की आलोचना होने के बाद शहर के प्राधिकारी हरकत में आए। उनके फेसबुक पेज पर उन्हें एक बैठक में बिना मास्क लगाये बैठे हुए दिखाया गया था जबकि बाकी सभी ने मास्क पहन रखा था।
इस बीच, थाईलैंड भारत के यात्रियों के लिए अपनी सीमा शनिवार से बंद कर देगा। हालांकि थाईलैंड के नागरिकों को प्रवेश की छूट होगी। यह घोषणा नयी दिल्ली में थाईलैंड के दूतावास ने रविवार को की।