{"_id":"5bb480f6867a557fe1122ae2","slug":"thai-woman-throws-newborn-baby-from-5-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड: 5वीं मंजिल से मां ने नवजात को फेंका, केले के पेड़ ने बचा ली जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
थाईलैंड: 5वीं मंजिल से मां ने नवजात को फेंका, केले के पेड़ ने बचा ली जान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
थाईलैंड में एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची को 5वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। इतनी ऊपर से गिरने पर बच्ची का बच पाना नामुमकिन था लेकिन गार्डन में लगे केले के पेड़ ने उसे बचा लिया। वह केले के पेड़ पर गिरने के बाद पत्तों के सहारे नीचे फर्श पर आ गई। घटना देश के समुत प्राकन के एक अपार्टमेंट की है। स्थानीय लोग बच्ची की आवाज सुनकर उस तक पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल वह स्वस्थ और सुरक्षित है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी। पड़ोस में रहने वाली हांग कोहन (55) का कहना है कि उसने सुबह 10.30 बजे रोने की आवाज सुनी लेकिन फिर अनसुना कर दिया। जब बाकी लोगों ने भी आवाज सुनी तो सभी गार्डन की ओर भागे। वहां उन्होंने काफी छानबीन की और देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी है। उसके आसपास केले के पत्ते भी पड़े थे। कोहन ने आगे बताया कि उसे चोट तो नहीं आई लेकिन उसे चींटियां और मच्छर काट रहे थे। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस का कहना है कि वह उस महिला की तलाश कर रही है जिसने बच्ची को जन्म देने के बाद नीचे फेंक दिया। उसे अक्सर लोग गर्भवती अवस्था में बालकनी पर घूमते हुए देखते थे। महिला के खिलाफ हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि बच्ची की मां किशोरी है। अभी पड़ोसियों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में जानने की कोशिश की जा रही है।