फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thai navy ship sunk, 75 rescued, 31 still missing, know all about

Thai Navy Ship Sank: थाईलैंड की नौसेना का पोत समुद्र में डूबा, 75 को बचाया, 31 अब भी लापता

Mon, 19 Dec 2022 10:14 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Dec 2022 10:14 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को थाईलैंड की खाड़ी में चली तेज हवाओं व समुद्री लहरों के चलते रॉयल थाई नौसेना का पोत एचटीएमएस सुखोथाई कार्वेट डूब गया। राहत व बचाव के लिए जहाज और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
Thai navy ship sunk, 75 rescued, 31 still missing, know all about
थाईलैंड की नौसेना का पोत समुद्र में डूबा - फोटो : social media

विस्तार

थाईलैंड की नौसेना का एक जहाज रविवार को समुद्र में डूब गया। उस पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे। 75 लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि 31 अब भी लापता बताए गए हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम को थाईलैंड की खाड़ी में चली तेज हवाओं व समुद्री लहरों के चलते रॉयल थाई नौसेना का पोत एचटीएमएस सुखोथाई कार्वेट डूब गया। राहत व बचाव के लिए जहाज और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

सूचना मिलते ही रॉयल नैवी ने तीन पोतों व दो हेलीकॉप्टरों को मोबाइल पंपिंग मशीनों के साथ जहाज का पानी निकालने के लिए भेजा था, लेकिन तेज हवाओं के कारण वे इसमें विफल रहे। जहाज की विद्युत प्रणाली ठप होने से उसमें तेजी से पानी भरने लगा। इसके कारण वह डूब गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह युद्धपोत प्रचुआप खीरी खान प्रांत में बंगसफान जिले में घाट से 32 किलोमीटर दूर समुद्र में गश्त पर था। दक्षिणी थाईलैंड हाल के दिनों में तूफान और बाढ़ का सामना कर रहा है। इसे देखते हुए जहाजों को तट पर रहने की चेतावनी दी गई थी। नौसेना ने कहा कि सोमवार सुबह तक 75 सवारों को बचा लिया गया, लेकिन 31 अब भी पानी में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed