{"_id":"61521fe6a16fa91501621b0d","slug":"texas-the-grand-stadium-was-constructed-in-houston-in-the-name-of-those-who-brought-cricket-to-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सास : अमेरिका में क्रिकेट लाने वालों के नाम ह्यूस्टन में भव्य स्टेडियम का किया गया निर्माण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेक्सास : अमेरिका में क्रिकेट लाने वालों के नाम ह्यूस्टन में भव्य स्टेडियम का किया गया निर्माण
Tue, 28 Sep 2021 01:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ह्यूस्टन
एजेंसी, ह्यूस्टन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:17 AM IST
सार
अमेरिका में क्रिकेट लाने में टेक्सास प्रांत स्थित गैर लाभकारी संगठन इंडिया हाउस ह्यूस्टन का बड़ा योगदान है। स्टेडियम का नाम डॉक्टर दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को समर्पित किया है। डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल पाइपिंग टेक्नॉलॉजी एंड प्रोडक्ट्स के संस्थापक और सीईओ हैं।
विज्ञापन
इंडिया हाउस ह्यूस्टन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास प्रांत स्थित गैर लाभकारी संगठन इंडिया हाउस ह्यूस्टन ने अपने भव्य स्टेडियम का नाम डॉक्टर दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को समर्पित किया है। उन्होंने भारतीय अमेरिकियों के खेल और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए इसकी स्थापना में अहम भूमिका निभाई। अग्रवाल ने समुदाय के लिए अपने उदार दान से स्टेडियम के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
टेक्सास प्रांत में डॉ. दुर्गा और सुशीला अग्रवाल को किया गया समर्पित
डॉक्टर दुर्गा अग्रवाल पाइपिंग टेक्नॉलॉजी एंड प्रोडक्ट्स के संस्थापक और सीईओ हैं। वह इंडिया हाउस के संस्थापक सदस्य और मौजूदा न्यासी भी हैं। अमेरिका में क्रिकेट लाने में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने एक ऐसा केंद्र बनाने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया जो समावेशी था और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देता था।
विज्ञापन
कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए पिछले सप्ताह सौ से अधिक भारतीय अमेरिकियों की मौजूदगी में एक फलक का उद्घाटन किया गया। इंडिया हाउस में मुफ्त कोरोना जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, भोजन वितरण, कानूनी सहायता, मुफ्त योग, भाषा, कला, फुटबॉल और क्रिकेट कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। अग्रवाल और उनकी पत्नी सुशीला इंडिया हाउस की स्थापना से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने बहुत योगदान दिया है।
विज्ञापन