फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorists responsible for Peshawar mosque blast identified and Pakistan pm Imran khan unconcerned about no confidence motion

पाकिस्तान: पेशावर मस्जिद धमाके के जिम्मेदार आतंकी पहचाने, अविश्वास प्रस्ताव से इमरान बेफिक्र

Mon, 07 Mar 2022 06:21 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पेशावर।
एजेंसी, पेशावर। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Mar 2022 06:21 AM IST
सार

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ व पेशावर के पुलिस प्रमुख एजाज खान ने बताया कि हमलावारों के साथ आए दो मददगारों का पता चला है।  जांच दल को घटनास्थल से गोलियों के सात खोल मिले हैं।

विज्ञापन
Terrorists responsible for Peshawar mosque blast identified and Pakistan pm Imran khan unconcerned about no confidence motion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जांच अधिकारियों ने शुक्रवार को शिया मस्जिद पर हुए घातक आत्मघाती हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। हमले में कुल 63 लोगों की मौत हुई, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन


अफगानिस्तान की सीमा वाले खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में हुए इस हमले की जिम्मेदारी आईएस-खुरासान ने ली है। जांच दल ने हमलावरों के दो सहयोगियों की मदद से उनके स्केच तैयार कराए हैं।
विज्ञापन


खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ व पेशावर के पुलिस प्रमुख एजाज खान ने बताया कि हमलावारों के साथ आए दो मददगारों का पता चला है।  जांच दल को घटनास्थल से गोलियों के सात खोल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसे पता चलता है कि हमलावरों ने खुद को उड़ाने से पहले 9 मिमी की पिस्तौल का इस्तेमाल किया था। हथियार देने वालों का पता लगाया जा रहा है। गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने हमले के साजिशकर्ताओं को पकड़ने पर जोर दिया था। 

पुलिस की भूमिका पर भी उठ रहे हैं सवाल
स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों पर अपना फर्ज ठीक तरह से नहीं निभाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रमुख एजाज खान का कहना है कि एक पुलिसकर्मी ने फर्ज निभाते हुए जान दी है। ऐेसे में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाना उचित नहीं। थोड़ी-बहुत चूक हो सकती है, क्योंकि पुलिस पर बहुत दबाव है। फिलहाल पुलिस हमलावरों के दो साथियों की तलाश कर रही है। उनकी पहचान हो चुकी है।

अविश्वास प्रस्ताव से इमरान बेफिक्र
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान जहां विपक्ष की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बेफिक्र हैं, वहीं विपक्षी दल दोनों सदनों में लामबंद होकर सरकार गिराने को लेकर आश्वस्त हैं। इमरान खान ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पास राष्ट्रीय विधानमंत्रडल में पर्याप्त संख्या बल है।


पार्टी के सदस्यों से बात करते हुए इमरान खान कहा, विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव से उनकी सरकार पर कोई आंच नहीं आने वाली। सभी गठबंधन सहयोगी उनके साथ हैं। इस दौरान इमरान की गठबंधन सरकार में साझेदार रियाज फतयाना और नसरुल्ला दरेशिक समर्थन का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed