{"_id":"60339fb54c36f647ec078168","slug":"terrorists-killed-four-women-activists-of-an-ngo-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: एनजीओ के वाहन पर आतंकी हमला, चार महिला कार्यकर्ताओं की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: एनजीओ के वाहन पर आतंकी हमला, चार महिला कार्यकर्ताओं की मौत
Mon, 22 Feb 2021 05:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पेशावर
पीटीआई, पेशावर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 22 Feb 2021 05:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने गैर सरकारी संगठन के कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया। इस हमले में वाहन में सवार चार महिलाओं की मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया। यह इलाका अफगानिस्तान सीमा से लगा है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस अधिकारी इकबाल खान ने बताया कि हमला उत्तर वजीरिस्तान जिले के मीर अली कस्बे के पास इपी गांव में हुआ। जिला पुलिस प्रमुख शफी उल्ला खान ने भी इस आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हमलावर हमले को अंजाम देकर नजदीकी पहाड़ियों की ओर भाग गए और अब तक किसी ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों को गैर सरकारी संगठन की इन महिलाओं के वहां आने की पहले से जानकारी थी और वे उनका इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि ये महिलाएं सबाउन पाकिस्तानी चैरिटी संगठन से जुड़ी थीं। यह संगठन कारोबार करने की इच्छुक महिलाओं को उनके घर जाकर प्रशिक्षण देता है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है। चारों, मीर अली से खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू कस्बा जा रही थीं।