फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   terrorist wearing fake explosive vest shot dead in Paris after stabbing and killing people

पेरिस : नकली विस्फोटक जैकेट पहने आतंकी ने किया चाकू से हमला, पुलिस ने मार गिराया

Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 04 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
terrorist wearing fake explosive vest shot dead in Paris after stabbing and killing people
सांकेतिक तस्वीर

पेरिस में शुक्रवार की दोपहर एक कथित आतंकवादी को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। इस व्यक्ति ने नकली विस्फोटक जैकेट पहन रखी थी। मारे जाने से पहले उसने चार लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें एक 56 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, जो अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश कर रहा था। 

विज्ञापन


वहीं, अन्य तीन घायलों में से एक और की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। घटना पेरिस सबर्ब्स में ब्रॉयर्स पार्क की है। जानकारी के मुताबिक घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर दो बजे (स्थानीय समयानुसार) के तुरंत बाद आतंकी ने हमला किया। वह 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगा रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे मार गिराया। उसे कई गोलियां मारी गईं और आखिरकार उसकी मौत हो गई। वहीं, मारा गया वृद्ध अपनी पत्नी के साथ टहलने आया था, हमलावर को देख उसने अपनी पत्नी को बचाने की कोशिश की और खुद हमलावर का शिकार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर को हुआ था पुलिस मुख्यालय में हमला

इससे पहले चार अक्तूबर को पेरिस के पुलिस मुख्यालय में भी चाकू से हमला किया गया था। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। बता दें कि हमला करने वाला व्यक्ति पेरिस पुलिस मुख्यालय में ही काम करता था। मृतकों में तीन पुलिस अधिकारी और एक प्रशासनिक सहायक शामिल थे। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed