फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist Pakistan!Anti-Pakistan slogans resounded outside the office of Financial Action Task Force (FATF) in France

फिर शर्मसार हुआ पाक: फ्रांस में FATF दफ्तर के बाहर लगे 'आतंकवादी पाकिस्तान' के नारे, प्रदर्शनकारियों ने की ब्लैकलिस्ट करने की मांग

Sun, 20 Feb 2022 12:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Feb 2022 12:14 PM IST
सार

विरोध प्रदर्शन पेरिस में रहने वाले निर्वासित अफगान, उइगर व हांगकांग समुदायों की ओर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "आतंकवादी आतंकवादी! पाकिस्तान पाकिस्तान!" के नारे लगाए

विज्ञापन
Terrorist Pakistan!Anti-Pakistan slogans resounded outside the office of Financial Action Task Force (FATF) in France
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान एक बार फिर से शर्मसार हुआ है। दरअसल, फ्रांस के फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) दफ्तर के बाहर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन पेरिस में रहने वाले निर्वासित अफगान, उइगर व हांगकांग समुदायों की ओर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने "आतंकवादी आतंकवादी! पाकिस्तान पाकिस्तान!" के नारे लगाए साथ ही पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई। 

विज्ञापन


इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें प्रदर्शनकारी पाकिस्तान विरोधी पोस्टर व तख्तियां पकड़े हुए दिख रहे हैं। निर्वासित पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दीकी ने कहा, "विश्व स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग में पाकिस्तान की भूमिका, पाकिस्तान में आतंकवाद का वित्तपोषण और चीन के साथ उसके गठजोड़ की बात सर्वविदित है। इस विरोध प्रदर्शन में कई फ्रांसीसी नागरिकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


FATF की ग्रे सूची में है पाकिस्तान
आतंकवाद को वित्तपोषण और विश्वस्तरीय मनी लॉन्ड्रिंग के चलते पाकिस्तान जून, 2018 से FATF की ग्रे सूची में है। अब इसके ब्लैक लिस्टेट होने की भी पूरी उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि पाकिस्तानी सरकार आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। साथ ही पाकिस्तान ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) जैसे इस्लामी संगठनों के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed