फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist organisations working openly in Pakistan said Bilawal Bhutto

बेनजीर के बेटे ने खोली इमरान की पोल, कहा- पाक में आतंकी संगठनों पर रोक नहीं

Thu, 14 Mar 2019 10:53 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 14 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
Terrorist organisations working openly in Pakistan said Bilawal Bhutto
बिलावल भुट्टो - फोटो : social media

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन और पाकिस्तान नेशनल असेंबली के सदस्य बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा है कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन खुलेआम काम कर रहे हैं। बिलावल पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टे और आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं।


loader

उन्होंने पाकिस्तान की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दूसरे देशों पर हमला करने वाले आतंकी खुलेआम क्यों घूम रहे हैं? उन्होंने सिंध विधानसभा में बुधवार को पत्रकारों से ये बात कही। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में काम कर रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के कारण उनके माता-पिता को सजा भुगतनी पड़ी। ये आतंकी संगठन पाकिस्तान में बच्चों को मार रहे हैं और विदेशी धरती पर हमले कर रहे हैं। इसकी सजा आज पूरा पाकिस्तान भुगत रहा है। बता दें भुट्टे के पिता आसिफ अली जरदारी पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति थे।

हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि विदेशों में हमले करने के लिए पाकिस्तान की धरती पर किसी भी आतंकी संगठन को काम नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद उनकी सरकार ने इस्लामिक आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की।

बिलावल भुट्टों ने ये दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ में ऐसे तीन मंत्री हैं जिनका संपर्क प्रतिबंधित संगठनों से है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद से रिश्ते ठीक नहीं हैं। 14 फरवरी को हुए इस आत्मघाती हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया था।

इसके अगले दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने भारत के सैन्य प्रतिष्ठान पर हमला कर दिया। भारतीय वायु सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद वो वापस लौट गए। भारत के मिग-21 ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान गिरा दिया था।

चीन ने भी एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने वीटो का इस्तेमाल कर जैश सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के भारत के चौथे प्रयास को विफल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed