फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terrorist organisation IS insider who gave Baghdadi location likely to 25 million dollar reward

बगदादी के सटीक ठिकाने का सुराग देने वाले खबरी को मिलेगा 177 करोड़ का इनाम 

Wed, 30 Oct 2019 04:50 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/बगदाद 
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/बगदाद  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 30 Oct 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Terrorist organisation IS insider who gave Baghdadi location likely to 25 million dollar reward
बगदादी - फोटो : ANI

दुनियाभर में आतंक का पर्याय बन चुके अबू बकर अल बगदादी को खत्म करने में उसके आतंकी संगठन आईएस के ही एक खबरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इसी ने अमेरिकी सेना को बगदादी के ठिकाने की सही जानकारी दी थी। अब इस खबरी को 2.5 करोड़ डॉलर (करीब 177 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में मिल सकते हैं। 

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक अमेरिकी आपरेशन के दौरान उनका एक खबरी बगदादी के सीरिया स्थित ठिकाने पर मौजूद था। इसी खबरी ने बगदादी तक पहुंचने के लिए सटीक नक्शे की जानकारी अमेरिकी सेना को दी थी। 

विज्ञापन

एक-एक कमरे का सही लेआउट बताया

सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्स (एसएफडी) के जनरल मजलोम आब्दी ने बताया कि खबरी ने तुर्की सीमा पर स्थित इमारत के एक-एक कमरे की विस्तृत जानकारी मुहैया कराई थी। उसने यह भी बताया था कि वहां कितने गार्ड मौजूद हैं, वहां कितनी सुरंगें हैं और वहां का फ्लोर प्लान क्या है। माना जा रहा है कि आईएस के इस खबरी को बगदादी के सिर पर रखा सारा इनाम या उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। बगदादी पर अमेरिकी सेना ने 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खबरी ने ही दिया था बगदादी का अंडरवियर 

माना जा रहा है कि यह वही खबरी है, जिसने अमेरिकी खुफिया विभाग को बगदादी का अंडरवियर और खून का नमूना दिया था। आपरेशन के दौरान अमेरिकी सैनिकों ने इसी डीएनए से मिलान कर बगदादी की पहचान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed