{"_id":"5cc83179bdec22076019ce7e","slug":"terror-walk-of-is-chief-abu-bakar-al-baghdadi-date-by-date","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल बाद फिर जिंदा हुआ आईएस सरगना बगदादी, जानिए कैसे फैलाया दुनिया भर में आतंक का जहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पांच साल बाद फिर जिंदा हुआ आईएस सरगना बगदादी, जानिए कैसे फैलाया दुनिया भर में आतंक का जहर
Tue, 30 Apr 2019 04:58 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
अबू बकर अल बगदादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का सरगना अबू बकर अल बगदादी का नाम एक बार फिर चर्चा में है। ईराक और सीरिया में रूस और अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमले में बगदादी के मारे जाने की खबकों के बीच पांच साल बाद वह फिर एक वीडियो में नजर आया है।
विज्ञापन
18 मिनट के इस वीडियो में बगदादी ने ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में हुए आत्मघाती हमलों का जिक्र किया है। वीडियो में उसने इन विस्फोटों को सीरिया के बागुज में हुए हवाई हमलों का बदला कहा है। आइए जानते हैं उत्तरी ईराक के समारा में जन्मे बगदादी का किस तरह आतंक की राह पर सफर शुरू हुआ और कैसे उसने पूरी दुनिया में आतंक का जहर फैलाया...
विज्ञापन
2003 : अमेरिका द्वारा इराक पर किए गए हमले के बाद बगदादी विद्रोह में शामिल हुआ।
2005 : साल 2005 में वाशिंगटन ने बगदादी को मृत घोषित किया।
2010 : इस साल बगदादी इराक में इस्लामिक स्टेट के मुखिया के तौर पर उभरा।
2011 : अमेरिका ने बगदादी के सिर पर 10 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा।
2013 : इस साल उसने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड दि लेवैंट (आईएसआईएल) का गठन किया।
जून 2014 : बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित किया। आइएसएल इस्लामिक स्टेट बन गया। इराक में मोसुल और सीरिया रका इसकी राजधानी घोषित की गईं।
अक्तूबर 2016 : अंतरराष्ट्रीय गठबंधन ने मोसुल से आईएस को बाहर करने के लिए आक्रामक शुरूआत की।
जून 2017 : रूस ने रका के पास हवाई हमला किया। इस हमले में बगदादी के मारे जाने की बात सामने आई।
जुलाई 2017 : सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा कि उसके पास आईएस के शीर्ष नेताओं से सूचना है कि बगदादी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सितंबर 2017 : अमेरिकी सेना ने उसके जिंदा होने की बात कही।
मई 2018 : इराक के वरिष्ठ अधिकारियों ने उसके जिंदा होने की जानकारी दी।
अगस्त 2018 : बगदादी का एक नया ऑडियो संदेश जारी हुआ। इसमें उसने अपने समर्थकों से लड़ाई जारी रखने की बात कही।
मार्च 2019 : सीरिया में आईएस समूह के क्षेत्र की अंतिम इकाई अरब-कुर्द गठबंधन के सामने गिर गई।
29 अप्रैल 2019 : आईएस द्वारा जारी एक वीडियो में बगदादी फिर सामने आया।