फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terror of gunmen increased in Thailand

Thailand : बौद्धों का देश बना बंदूकों की कालाबाजारी का बड़ा अड्डा, देश में बंदूकधारियों का बढ़ा आतंक

Fri, 07 Oct 2022 05:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बैंकॉक
एजेंसी, बैंकॉक Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Oct 2022 05:34 AM IST
सार

2017 के दौरान थाईलैंड निवासियों के पास 1 करोड़ तीस लाख बंदूकें थीं, जिनमें से सिर्फ 60 लाख का ही पंजीकरण हुआ था।

विज्ञापन
Terror of gunmen increased in Thailand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थाइलैंड में लोगों के पास बड़ी तादाद में बंदूकें होने के चलते सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से सामूहिक हत्याकांड की चेतावनी देती रही हैं। यह चेतावनी बृहस्पतिवार को हुए गोलीकांड के बाद सच साबित हो गई। बौद्ध बहुल देश थाईलैंड बंदूकधारियों और उनके द्वारा की जाने वाली हत्याओं के मामले में एशिया में अव्वल है। दक्षिणपूर्वी एशिया स्थित अन्य देशों के मुकाबले यहां बंदूक की सबसे ज्यादा कालाबाजारी भी होती है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के संगठन, गनपॉलिसी डॉट ओआरजी के मुताबिक, 2017 के दौरान थाईलैंड निवासियों के पास 1 करोड़ तीस लाख बंदूकें थीं, जिनमें से सिर्फ 60 लाख का ही पंजीकरण हुआ था। आबादी के लिहाज से देखें तो वहां 100 लोगों के अनुपात में 15 बंदूकें हैं। इस लिहाज से अमेरिका बहुत आगे है, जहां प्रति 100 लोगों पर 120 बंदूकें हैं। 
विज्ञापन


मलयेशिया से लगे प्रांतों में बढ़ी बंदूक हिंसा
निजी बंदूकों के बावजूद थाईलैंड में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं पश्चिमी देशों के मुकाबले कम दर्ज होती हैं। लेकिन मलयेशिया से लगने वाले दक्षिणी प्रांतों में बीते कुछ वर्षों से बंदूक हिंसा बढ़ी है। इन इलाकों में मलय मुस्लिम आतंकवाद से सुरक्षाबल लगातार जूझ रहे हैं। यहां गोलीबारी, चेकपॉइंटों पर मुठभेड़ और सैन्य ठिकानों, होटल, शॉपिंग मॉल जैसी जगहों पर बमबारी की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में 2019 में एक बंदूकधारी ने दक्षिणी याला प्रांत स्थित चेकपॉइंट पर 15 लोगों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत माह एक क्लर्क ने दो साथियों को मार गिराया
थाईलैंड में पिछले महीने आर्मी वार कालेज के एक क्लर्क ने अपने साथियाें पर गोलियां बरसाईं थीं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था। हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले उत्तर पूर्वी शहर नखोन रत्चासिमा में 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने एक मॉल में गोलीबारी कर 29 बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा था। इसमें 57 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed