फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Terror financing case filed against husband of Karachi University suicide bomber

Karachi University Blast: आत्मघाती हमलावर के पति पर दर्ज हुआ टेरर फंडिंग का मामला, तीन चीनी महिलाओं की हुई थी मौत

Mon, 06 Jun 2022 06:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 06 Jun 2022 06:41 PM IST
सार

26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान के बाहर शैरी बलूच द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही चार अन्य लोग घायल भी हो गए थे।

विज्ञापन
Terror financing case filed against husband of Karachi University suicide bomber
Pakistan Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

कराची विश्वविद्यालय में अप्रैल में तीन चीनी नागरिकों की हत्या करने वाली महिला आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच के पति हेबतान बशीर के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आत्मघाती विस्फोट मामले की जांच के क्रम में आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर सनाउल्लाह की शिकायत पर बशीर और अन्य के खिलाफ आतंक के वित्तपोषण के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टेरर फंडिंग मामले में आरोपी बशीर और अन्य आरोपी अभी भी लापता हैं।

विज्ञापन


हुआ नया खुलासा
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को कराची विश्वविद्यालय में कन्फ्यूशियस संस्थान के बाहर शैरी बलूच द्वारा किए गए आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही चार अन्य लोग घायल भी हो गए थे। अब सामने आया है कि उसने एक दिन पहले भी विस्फोट की कोशिश की थी।
विज्ञापन


एक वीडियो आया सामने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच और उनके पति का और वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें वह दोनों अपने गिजरी अपार्टमेंट में दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 अप्रैल को शैरी बलूच चीनी नागरिकों पर आत्मघाती विस्फोट करने के लिए अपने फ्लैट से सुबह 10:15 बजे निकली थी, लेकिन ऐसा करने में विफल रहने पर वह घर लौट आई।  शैरी बलूच के दो बच्चे थे और वह बलूचिस्तान में अपने पैतृक केच जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका थी। उसने हमले से दस घंटे पहले अपने ट्विटर अकाउंट पर एक अलविदा नोट भेजा था। शैरी बलूच ने 2014 में बी.एड और 2018 में एम.एड पूरा किया था। उसने बलूचिस्तान विश्वविद्यालय से जूलॉजी में मास्टर्स और अल्लामा इकबाल ओपन यूनिवर्सिटी से एमफिल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चीनी महिलाओं और एक पाकिस्तानी नागरिक की हुई थी मौत
रिपोर्टों के मुताबिक, यह धमाका स्थानीय विद्यार्थियों को चीनी भाषा सिखाने वाले गैर-लाभकारी संस्थान कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास एक वैन में हुआ था। मृतकों में तीन चीनी महिलाएं हुआंग गुइपिंग, दिंग मपेंग और चेन साइ और एक अन्य वैन चालक खालिद शामिल था। हुआंग की पहचान इंस्टीट्यूट की निदेशक के रूप में हुई है। 26 अप्रैल को हुए इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed