{"_id":"5cecd784bdec22070352c105","slug":"tension-erupts-in-pakistan-after-hindu-doctor-arrested-of-committing-blasphemy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू डॉक्टर गिरफ्तार, भड़की हिंसा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में हिंदू डॉक्टर गिरफ्तार, भड़की हिंसा
Tue, 28 May 2019 12:20 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 28 May 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सिंध में भड़की हिंसा
- फोटो : social media
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू डॉक्टर को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद से हिंसा भड़क गई है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं की दुकानों पर हमला किया उनमें आग भी लगाई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
ये मामला प्रांत के मीरपुरखास का बताया जा रहा है। डॉक्टर की पहचान रमेश कुमार के तौर पर हुई है। उनके खिलाफ पास की ही मस्जिद के एक इमाम ने मामला दर्ज करवाया है। रमेश पर आरोप है कि उन्होंने कुरान के पन्ने फाड़कर उसमें दवा लपेटकर मरीजों को दी।
मामले पर एसएचओ जाहिद हुसैन लेघरी का कहना है कि डॉक्टर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़कने के बाद डॉक्टर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।
ईशनिंदा के आरोप में फंसते रहे हैं हिंदू
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। ये हिंदू ईशनिंदा में फंसाए जाने की शिकायत करते रहे हैं। इनका कहना है कि मुस्लिम बहुसंख्यक इन्हें ईशनिंदा के मामलों में निशाना बनाते रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 1987 से 2016 तक पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून के तहत 1472 लोगों पर कार्रवाई हुई है।