{"_id":"617af770d3ece845a45c52cf","slug":"tension-as-tlp-protesters-moves-fast-towards-islamabad-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : टीएलपी के इस्लामाबाद कूच से तनाव, रेंजरों ने राजधानी को घेरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : टीएलपी के इस्लामाबाद कूच से तनाव, रेंजरों ने राजधानी को घेरा
Fri, 29 Oct 2021 12:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:49 AM IST
सार
पाक सरकार ने टीएलपी को देश के लिए एक खतरा मानते हुए उनके इस्लामाबाद कूच पर चाक-चौबंद व्यवस्था की है। केबिनेट बैठक के बाद पीएम इमरान खान ने स्पष्ट किया कि वे टीएलपी को यह अधिकार नहीं देंगे कि उसके कार्यकर्ता सरकार को चुनौती दें।
विज्ञापन
टीएलपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पाक पुलिसकर्मी....
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पार्टी के बुधवार को हिंसक प्रदर्शन में चार पुलिसकर्मियों समेत आठ लोगों की मौत के बाद उनके राजधानी कूच से क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन
गृहमंत्री शेख राशिद ने पंजाब सरकार को आगामी 60 दिनों के लिए पूरे सूबे में रेंजर्स की तैनाती के अधिकार दिए हैं। उधर, सरकार ने कहा है कि टीएलपी के उग्र कार्यकर्ताओं से धार्मिक या राजनीतिक पार्टी नेताओं की तरह नहीं बल्कि आतंकवादियों की तरह व्यवहार किया जाएगा।
विज्ञापन
टीएलपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि पाक सरकार उनके नेता साद रिजवी की रिहाई करे और फ्रांसीसी राजदूत को देश से निष्कासित करे, क्योंकि फ्रांस में उनके धर्मगुरु के खिलाफ कार्टून बनाया जा चुका है। इन मांगों को लेकर हो रहे लांग मार्च के तहत बुधवार रात हिंसा भड़क उठी, जिसमें आठ की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस्लामाबाद में रेंजरों की फौज तैनात की गई है। सेना और पुलिस कार्यकर्ताओं का राजधानी में प्रवेश रोकेंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने केबिनेट बैठक के बाद कहा कि टीएलपी के साथ ठीक वैसा ही बर्ताव किया जाएगा जैसा आतंकी गुटों के साथ किया जाता है।
टीएलपी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, भारतीय समूहों से वित्त पोषण का आरोप लगाया
पाकिस्तान में पहले से प्रतिबंधित टीएलपी पार्टी को धार्मिक सियासी दल माना जाता रहा है लेकिन बुधवार को उनके हिंसक प्रदर्शन में एके-47 लहराने व विस्फोटकों का इस्तेमाल करने के बाद उसके कार्यकर्ताओं को पालने वाली सरकार ने उन्हीं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मंत्री फवाद चौधरी ने कहा कि राजधानी कूच कर रहे टीएलपी के उग्र कार्यकर्ताओं को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने यहां तक आरोप लगा डाला कि टीएलपी को भारत में कुछ गुटों से वित्त पोषित किया जा रहा था। यह गुट सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को बदनाम करने में जुटा है। हालांकि उन्होंने गुट का नाम नहीं लिया।
इस्लामाबाद-रावलपिंडी में मेट्रो बस व मोबाइल फोन बंद
बुधवार को लाहौर के पास साधुकी क्षेत्र में जीटी रोड को पहले ही कंटेनरों से बंद कर दिया गया था। इस्लामाबाद और रावलपिंडी के प्रवेश और निकास पर कंटेनर और बैरियर लगाने का सिलसिला मंगलवार शाम से शुरू हो गया था।
अब दोनों शहरों को जोड़ने वाला फैजाबाद चौक चारों तरफ पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जबकि रावलपिंडी के मुख्य मार्ग मर्री रोड पर भी कंटेनर रखे गए हैं। दोनों शहरों में बड़ी तादाद में रेंजर्स तैनात कर दिए गए हैं। मेट्रो बस सेवा और मोबाइल फोन सेवा बंद करने का फैसला किया गया है।
प्रदर्शनकारियों के चलते लगा जाम, ट्रेनें रद्द
प्रतिबंधित टीएलपी के करीब 4,000 कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कमोके से निकलकर गुजरांवाला के पास पहुंच चुके हैं। प्रदर्शनकारियों की रैली के चलते गुजरांवाला में जीटी रोड के दोनों तरफ जाम लग गया और लोग रास्ते में ही जाम झेलते रहे। इस बीच, रेंजर्स और पुलिस ने चिनाब नदी और वजीराबाद सीमा के पास मोर्चा संभाला। बिगड़ते हालात देखते हुए पाक रेलवे ने लाहौर-रावलपिंडी के बीच तीन ट्रेने भी रद्द कर दीं।