{"_id":"5bb08583867a557fef6f8fb1","slug":"tenis-superstar-serena-williams-was-topless-sang-for-breast-cancer-awareness-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स हुईं टॉपलेस, स्तन कैंसर के प्रति गाकर फैलाई जागरूकता ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स हुईं टॉपलेस, स्तन कैंसर के प्रति गाकर फैलाई जागरूकता
भाषा
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स, टेनिस खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेनिस सुपरस्टार सेरेना विलियम्स रविवार को उस समय इंटरनेट पर छा गई जब उन्होंने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टापलेस वीडियो डाला जिसमें वह ‘आई टच माइसेल्फ’ गाना गा रही हैं।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट कैंसर नेटवर्क आस्ट्रेलिया के समर्थन में आस्ट्रेलिया के बैंड द डिविनिल्स का 1991 का गाना गा रही हैं।
विज्ञापन
सेरेना ने पोस्ट में लिखा, ‘इस बार स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मैंने द डिविनिल्स के वैश्विक हिट ‘आई टच माइसेल्फ’ को रिकार्ड किया जिससे कि महिलाओं को याद दिलाऊं कि वे नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करें।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हां, ऐसा करते हुए मैं असहज हो गई लेकिन मैं ऐसा करना चाहती थी क्योंकि यह पूरी दुनिया की औरतों के लिए एक मुद्दा है। जल्दी पता चलना महत्वपूर्ण है- इससे काफी सारी जानें बचाई जा सकती हैं।’