फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ten people including children have been killed in stampede in Nigeria at a Christmas food distribution event

नाइजीरिया: चार बच्चों समेत 32 लोगों की मौत; क्रिसमस चैरिटी कार्यक्रम में मची थी भगदड़

Sat, 21 Dec 2024 10:42 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 21 Dec 2024 10:42 PM IST
सार

अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में एक सप्ताह में भगदड़ की यह दूसरी घटना है। नाइजीरिया वर्तमान में खराब जीवन-यापन संकट से जूझ रहा है। इसके चलते स्थानीय संगठन, चर्च और लोग क्रिसमस से पहले चैरिटी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ten people including children have been killed in stampede in Nigeria at a Christmas food distribution event
क्रिसमस कार्यक्रम में भगदड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाइजीरिया की राजधानी में क्रिसमस कार्यक्रम में एक स्थानीय चर्च की ओर से वितरित की जा रही खाद्य सामग्री को हासिल करने के लिए मची भगदड़ में 4 बच्चों समेत 32 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को कहा कि यह भगदड़ अबूजा के मैतामा में होली ट्रिनिटी कैथोलिक चर्च में सुबह के समय हुई। चर्च से 1,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। घटनास्थल से वायरल फुटेज में जमीन पर बेजान शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और लोग मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। कुछ घायलों के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में एक सप्ताह में भगदड़ की यह दूसरी घटना है। नाइजीरिया वर्तमान में खराब जीवन-यापन संकट से जूझ रहा है। इसके चलते स्थानीय संगठन, चर्च और लोग क्रिसमस से पहले चैरिटी कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


नाइजीरिया में हाल ही में हुई भगदड़ ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सप्ताह की शुरुआत में कई बच्चे मारे गए थे एक स्थानीय फाउंडेशन ने दक्षिण-पश्चिमी ओयो राज्य में बच्चों को उपहार सामग्री वितरित करने के लिए एक मनोरंजन मेले का आयोजन किया था। नाइजीरिया में हाल ही में हुई भगदड़ ने ऐसे आयोजनों में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण-पश्चिमी ओयो राज्य में सप्ताह की शुरुआत में एक स्थानीय फाउंडेशन की ओर से आयोजित बच्चों को उपहार सामग्री वितरण के दौरान कई बच्चे मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed