फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   temples in america and london held prayers and bhajan to celebrate ram mandir bhoomi pujan

अमेरिका में गूंजा जयश्री राम, लंदन के मंदिरों में हुई प्रार्थना और भजन

Thu, 06 Aug 2020 02:18 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/न्यूयार्क Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 Aug 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
temples in america and london held prayers and bhajan to celebrate ram mandir bhoomi pujan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन का जश्न दुनियाभर में मनाया गया। अमेरिका के कैपिटल हिल में विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम की झांकी निकाली। इस दौरान लोगों ने भगवा झंडे लेकर जयश्री राम का उद्घोष किया। अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे भारतीयों ने घरों में दीप जलाए और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कैलिफोर्निया स्थित जैन समुदाय के नेता अजन जैन भुटोरिआ ने राम मंदिर के भूमिपूजन की बधाई दी।

विज्ञापन


कोरोना महामारी चलते सार्वजनिक कार्यक्रम कम हुए, लेकिन इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कई ऑनलाइन समारोह आयोजित किए गए। वहीं न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल तस्वीर से जगमगा गया। करीब 8 मंजिला बिल्डिंग जितने ऊंचे बिलबोर्ड पर श्रीराम की तस्वीर और राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल हाई रिजोल्यूशन वाली एलईडी स्क्रीन पर दिखाए गए। करीब 17 हजार वर्गफीट का यह डिसप्ले सुबह दस बजे से रात दस बजे तक रहेगा।

विज्ञापन

लंदन के मंदिरों में हुई प्रार्थना और भजन

अयोध्या में भूमिपूजन के साथ ही ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की। ब्रिटेन में 150 से ज्यादा मंदिरों की देखरेख करने वाली नेशनल काउंसिल ऑफ हिंदू टेंपल के प्रवक्ता ने दावा किया कि करीब-करीब हर मंदिर में इस मौके पर प्रार्थना और कीर्तन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय मूल के हिंदुओं के अन्य संगठन दि हिंदू फोरम ऑफ ब्रिटेन ने सभी लोगों से अपने घरों में प्रकाश करने और मंत्र पढ़ने को कहा है। इस मौके पर हिंदू काउंसिल यूके के प्रवक्ता ने इसे हिंदुओं के लिए एक यादगार दिन बताया।


उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन पर हम हिंदुओं और खासतौर से श्री राम के भक्तों को बधाई देते हैं। यह मंदिर सभी समुदायों में आपसी भाईचारे और शांति को मजबूत करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed