{"_id":"65ab43240e80d6eab108314c","slug":"temples-across-united-states-gears-up-for-ram-mandir-festivities-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, सुंदरकांड के पाठ का होगा आयोजन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन अमेरिका के मंदिरों में विशेष कार्यक्रम, सुंदरकांड के पाठ का होगा आयोजन
Sat, 20 Jan 2024 09:24 AM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 20 Jan 2024 09:24 AM IST
सार
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुनियाभर के मंदिरों में उत्सव का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका स्थित मंदिरों में सुंदर कांड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच होने वाला है।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को महज दो दिन ही बचे हैं। देशभर के तमाम हस्तियों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया है। अमेरिका में भी राम मंदिर उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। अमेरिका में मौजूद मंदिरों में अगले सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों की संख्या में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
'राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक'
अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय की अध्यक्ष कल्याण विश्वानथन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि अयोध्या उपेक्षा और विनाश से फिर से उभर रहा है। राम मंदिर सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में विराजमान होंगे। गौरतलब है कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन होगा।
लंबे अरसे के बाद अयोध्या में राम का मंदिर- कपिल
टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि लंबे इतंजार के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण हुआ। दुनियाभर के हिंदुओं के लिए यह आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन हैं। ह्यूस्टन के मंदिरों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए खासा उत्साह है। समारोह के दिन मंदिरों में सुंदरकांड का आयोजन होगा। गायन, संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा। साथ ही भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम से प्रसाद और रज वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
अमेरिका के मंदिरों में समारोह को लेकर उत्साह- मित्तल
मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। अमेरिका में राष्ट्रव्यापी उत्सवों का नेतृत्व करने वाले संगठन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका के अमिताभ मित्तल ने कहा कि भगवान श्री राम के लाखों अनुयायियों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना सच होने वाला है। अमेरिका में लगभग 1,000 मंदिर हैं और उनमें से लगभग सभी इस ऐतिहासिक अवसर को मनाने के लिए इस सप्ताहांत से उत्सव मना रहे हैं।