{"_id":"5e3012a48ebc3e7d5d1fd570","slug":"temple-demolition-in-pakistan-four-boys-arrest-demand-to-be-blamed-for-blasphemy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार गिरफ्तार, मंत्री ने की ईशनिंदा के आरोप की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार गिरफ्तार, मंत्री ने की ईशनिंदा के आरोप की मांग
Tue, 28 Jan 2020 04:23 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 28 Jan 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। सिंध प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरि राम किशोरी लाल ने नाबालिग लड़कों पर ईशनिंदा का आरोप लगाने की मांग की है। मंगलवार को मीडिया में आई एक रिपोर्ट में यह कहा गया।
विज्ञापन
डॉन अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से कहा कि गिरफ्तार किए गए लड़कों की उम्र 15 वर्ष, 13 वर्ष, 13 वर्ष और 12 वर्ष है। उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा है कि उन्होंने मंदिर से पैसा चुराने के लिए ऐसा किया था।
विज्ञापन
सिंध प्रांत के थार में छाछरो शहर के निकट एक गांव में माता देवल भिट्टानी मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार रात तोड़फोड़ की थी। उन्होंने भगवान की मूर्तियों का अपमान किया था। थार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल्ला अहमदयार के निर्देश पर सोमवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई। रिपोर्ट में कहा गया कि छाछरो के रहने वाले चारों लड़को को उपासना स्थल पर तोड़फोड़ के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में फैक्टरी में आग लगने से 11 लोगों की मौत
लाहौर की एक इत्र फैक्टरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के चलते आग लगने से दो महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, यहां शाहदरा इलाके में हुई इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
खबर के मुताबिक आग की चपेट में पूरी इमारत आ गई, जिसके चलते इसकी छत ढह गई और इससे लगे भवन को भी नुकसान पहुंचा। घटना के वक्त फैक्टरी के अंदर कम से कम 15 लोग मौजूद थे। जियो न्यूज के अनुसार, आग बुझाने के लिए 10 दमकल वाहनों को लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है।