{"_id":"5c6e64c5bdec2273a1356f12","slug":"teenager-joined-isis-is-not-eligible-for-citizenship-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस से जुड़ने के बाद वापसी की इच्छुक किशोरी नागरिकता की पात्र नहीं : बांग्लादेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आईएस से जुड़ने के बाद वापसी की इच्छुक किशोरी नागरिकता की पात्र नहीं : बांग्लादेश
Thu, 21 Feb 2019 03:55 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 21 Feb 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़ने के बाद वापसी की इच्छुक ब्रिटिश किशोरी का देश की नागरिकता पर कोई दावा नहीं है। ब्रिटिश सरकार ने उसकी नागरिकता रद्द करने का फैसला किया है। शमीमा बेगम नामक यह किशोरी 2014 में सीरिया चली गई थी। वहां के एक शरणार्थी शिविर में अपने बच्चे को जन्म देने के बाद अब वह ब्रिटेन लौटना चाहती है, मंगलवार को ब्रिटेन ने उसे अपनी नागरिकता से वंचित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि गृह मंत्रालय का मानना है कि शमीमा बांग्लादेश की नागरिकता पर दावा करने की हकदार है। लेकिन दक्षिण एशियाई देश ऐसा नहीं मानता। एक बयान में विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश मानता है कि शमीमा बेगम बांग्लादेशी नागरिक नहीं है। वह जन्म से ही ब्रिटिश नागरिक है और उसने दोहरी नागरिकता के लिए बांग्लादेश में कभी आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
बयान के अनुसार, शमीमा के परिवार का बांग्लादेश से संबंध होने के बावजूद वह कभी इस देश में नहीं आई। इसलिए, उसे बांग्लादेश में प्रवेश की अनुमति देने का सवाल ही नहीं उठता। शमीमा के परिवार की वकील तस्नीम अकुंजी ने पूर्व में कहा था कि किशोरी का जन्म ब्रिटेन में हुआ और उसके पास बांग्लादेशी पासपोर्ट कभी नहीं रहा।
विज्ञापन