{"_id":"66d9ab74f862f0447c044fef","slug":"teenager-charged-with-murder-of-80-year-old-bhim-kohli-in-uk-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटिश-भारतीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में 13 वर्षीय किशोर पर मुकदमा, वारदात में शामिल चार बच्चे रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटिश-भारतीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में 13 वर्षीय किशोर पर मुकदमा, वारदात में शामिल चार बच्चे रिहा
Thu, 05 Sep 2024 06:30 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:30 PM IST
सार
तीन सितंबर को ब्रिटेन के लीसस्टर शहर के पास ब्राउनस्टोन टाउन के फ्रैंकलिन पार्क में एक ब्रिटिश-भारतीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं इस वारदात में शामिल चार अन्य बच्चों को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
ब्रिटिश-भारतीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में 13 वर्षीय किशोर पर मुकदमा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी इंग्लैंड के शहर लीसस्टर के पास ब्रिटिश-भारतीय बुजुर्ग भीम कोहली पर जानलेवा हमला करने के बाद गिरफ्तार किए गए एक 14 वर्षीय लड़के को हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया है। बता दें कि बुजुर्ग पर उस वक्त हमला किया गया था जब वो एक पार्क में अपने कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर गया था।
चार बच्चों को बिना किसी कार्रवाई के किया गया रिहा
फिलहाल लीसेस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में लीसस्टर युवा अदालत में पेश किए गए आरोपी बच्चे का नाम पुलिस ने कानूनी कारणों से नहीं बताया है, उसे सोमवार रात को लीसस्टरशायर पुलिस की तरफ से अस्पताल में भीम कोहली की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस मामले में अन्य चार बच्चों को बिना किसी कार्रवाई के पहले ही रिहा कर दिया गया है।
पीड़ित परिवार ने जारी किया संदेश
इस बीच, मृतक के परिवार ने पुलिस के माध्यम से एक बयान जारी कर कहा कि वे दुखी हैं, बयान ने कहा गया कि भीम एक प्यारे पति, पिता और दादा थे। वह एक बेटा, भाई और चाचा भी थे। वह अपने पोते-पोतियों से पूरे दिल से प्यार करते थे और उनके साथ समय बिताना पसंद करते थे। उनका जीवन उनके परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित था। वह हमेशा से बहुत मेहनती व्यक्ति रहे हैं और 80 साल की उम्र में भी वह बहुत सक्रिय थे। उन्हें परिवार के कुत्ते रॉकी को दिन में कई बार पार्क में टहलाना भी पसंद था।
विज्ञापन
गर्दन में चोट लगने के कारण हुई बुजुर्ग की मौत
वहीं पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में मृतक की मौत गर्दन में चोट लगने के कारण बताया गया है, फिलहाल आगे और परीक्षण किए जाने हैं। इस मामले में लीसेस्टरशायर पुलिस की वरिष्ठ जांच अधिकारी, डिटेक्टिव इंस्पेक्टर एम्मा मैट्स ने कहा, भीम कोहली की मौत के आसपास की परिस्थितियां न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए बल्कि समुदाय के लिए भी बेहद दुखद और परेशान करने वाली हैं। उन्होंने कहा, हम अपने पारिवारिक संपर्क अधिकारियों के माध्यम से परिवार को सहायता प्रदान कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस दल क्षेत्र में मौजूद हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन