फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Technical defects in Philips sleep apnea and ventilation medical devices died 260 people in the US

US: फिलिप्स के चिकित्सा उपकरणों में खराबी से अमेरिका में 260 की मौत

Thu, 24 Nov 2022 04:29 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, एम्सटर्डम
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, एम्सटर्डम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2022 04:29 AM IST
सार

जांच में सामने आया, उपकरणों को साउंडप्रूफ बनाने के लिए लगाया फोम गलने व खराब होने से सांस के साथ मरीजों के शरीर में पहुंच रहा है।

विज्ञापन
Technical defects in Philips sleep apnea and ventilation medical devices died 260 people in the US
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में फिलिप्स के स्लीप एिप्नया व वेंटिलेशन चिकित्सा उपकरणों की तकनीकी खराबी ने अप्रैल 2021 से अब तक 260 लोगों की जान ले ली है। वहां के खाद्य व दवा प्रशासन ने बताया कि खराबी की 90 हजार शिकायतें  मिली हैं। फिलिप्स ने जून 2021 से अब तक 55 लाख उपकरण वापस मंगवाए हैं। जांच में सामने आया, उपकरणों को साउंडप्रूफ बनाने के लिए लगाया फोम गलने व खराब होने से सांस के साथ मरीजों के शरीर में पहुंच रहा है। इससे न केवल सेहत बिगड़ रही है, बल्कि 260 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन


रेमडेसिविर जल्दी दी जाए तो कोरोना से मौत में होगी कमी
टोक्यो।  समय रहते रेमडेसिविर दी जाए तो कोरोना मरीज की जान बचाई जा सकती है। यह खुलासा एशियाई मरीजों पर हुए एक अध्ययन में हुआ है, जिसके अनुसार कोरोना के लक्षण शुरू होने के नौ दिनों के भीतर रेमडेसिविर देने से मौत की आशंका घटने का दावा किया गया है। भारत में महामारी में रेमडेसिविर का इस्तेमाल काफी अधिक हुआ था। इस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन

टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया है कि रेमडेसिविर कोविड रोगियों में रिकवरी का समय कम कर सकता है। शोधकर्ता प्रो. मारिको हानाफुसा ने कहा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों में निमोनिया फैलने से रोकने के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed