फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Team who killed Khashoggi got training from US says report    

खशोगी मामले में बड़ा खुलासा, हत्या करने वालों को अमेरिका में मिला था प्रशिक्षण

Sun, 31 Mar 2019 09:11 AM IST
रचना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: रचना शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
Team who killed Khashoggi got training from US says report    
सऊदी पत्रकार और अमेरिकी नागरिक जमाल खशोगी

सऊदी पत्रकार और अमेरिकी नागरिक जमाल खशोगी हत्या मामले में एक नया खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी के जिस दल ने खशोगी की हत्या की थी, उसे अमेरिका में प्रशिक्षण दिया गया था। वाशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट में मौत से जुड़े और भी कई तथ्यों की जानकारी दी गई है।


loader

खशोगी वाशिंगटन पोस्ट के लिए स्तंभ लिखते थे। उन्होंने सऊदी अरब के राजकुमार सलमान के शासन और उनके बेटे मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ भी कई लेख लिखे थे। उनकी इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास में 2 अक्तूबर को हत्या कर दी गई थी। ये हत्या सऊदी के 15 सदस्यीय दल की एक टीम ने की थी, जिन्हें रियाद से भेजा गया था। खशोगी का शव कभी बरामद नहीं किया जा सका।



हत्या के आरोपों को खारिज करते हुए सऊदी अरब ने कहा कि खशोगी को मारने का ऑपरेशन एजेंट्स ने चलाया था, जो नियंत्रण से बाहर थे। इसके बाद सऊदी अरब में इसी साल की शुरुआत में मामले में 11 संदिग्धों का ट्रायल भी हुआ। लेकिन इस मामले में मुख्य आरोपी सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान को ही माना जाता रहा है। बताया जाता है कि खशोगी को मारने के लिए ऑपरेशन का आदेश सलमान ने ही दिया था। 

केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) की रिपोर्ट आने के बाद अमेरिकी सासंदों ने भी राजकुमार सलमान को ही हत्या का दोषी माना। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा।

खशोगी हत्या मामले में ऑडियो टेप की प्रतिलिपी का भी जिक्र हुआ था। प्रतिलिपी से स्पष्ट है कि हत्या पूर्व नियोजित थी और इस संबंध में पल-पल की जानकारी देने के लिए कई फोन भी किए गए थे। सीएनएन ने कहा कि तुर्की अधिकारियों का मानना है कि ये फोन रियाद में शीर्ष अधिकारियों को किए गए थे और प्रतिलिपी के अनुसार खशोगी ने अपने आखिरी क्षणों में काफी जिद्दोजहद की थी। मूल प्रतिलिपी तुर्की की खुफिया सेवा ने तैयार की थी।

रिपोर्ट के अनुसार, एक बैग खशोगी के सिर पर रखा गया था और खशोगी चिल्ला रहे थे। वह कह रहे थे, "मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं, मुझे अस्थमा है। ये मत करो।" रिपोर्ट के मुताबकि इसके कुछ देर बाद खशोगी की मौत हो जाती है।

रिपोर्ट में उस पत्रकार के हवाले से आगे कहा गया है जिसने दर्जनों अमेरिकी और सऊदी सूत्रों का साक्षात्कार लिया है। जिन्होंने पत्रकार को पहचान ना बताने की शर्त पर कहा है कि सऊदी के रैपिड इंटरवेंशन ग्रुप के कुछ सदस्यों को अमेरिका से प्रशिक्षण मिला था। सीआईए की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन को टाइगर वन ग्रुप नामक कंपनी ने अंजाम दिया है। जो अमेरिका के आर्कन्सा की कंपनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed