फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Teacher Arrested For Holding Autistic Child In Headlock Using Her Legs in US

US: क्लास में पैरों के बीच में बच्चे का सिर दबाया, शिक्षिका गिरफ्तार; मामले की जांच जारी

Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Sep 2024 04:13 PM IST
सार

US: अमेरिका के फ्लोरिडा के एक स्कूल में एक शिक्षिका को अपने तीन वर्षीय छात्र के सिर को पैरों के बीच में दबाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। फ्लोरिडा का व्यायसायिक मानक विभाग आरोपों की जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
Teacher Arrested For Holding Autistic Child In Headlock Using Her Legs in US
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फ्लोरिडा के वोलुसिया काउंटी के फॉरेस्ट लेक एलिमेंट्री स्कूल की एक शिक्षिका को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी क्लास में एक तीन साल के बच्चे के सिर को अपने पैरों के बीच में दबाए रखा। 

विज्ञापन


शिक्षिका विलमा ओटेरो (59 वर्षीय) के पास छत्तीस वर्षों तक बच्चों को बढ़ाने का अनुभव है। इसमें विशेष जरूरतमंद बच्चों के साथ काम करने का अनुभव भी शामिल है। उन पर एक बच्चे के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


सहायक शिक्षक ने की शिक्षिका की शिकायत
जानकारी के मुताबिक, एक सहायक शिक्षक ने इस घटना को देखा और फ्लोरिडा के बाल एवं परिवार विभाग (डीएसएफ) विभाग को सूचित किया। सहायक शिक्षक ने बताया कि ओटेरो कुर्सी पर बैठी थीं और बच्चे को अपने पैरों के बीच पकड़कर रखा था। बच्चे का चेहरा लाल हो गया था। वह चीखते हुए खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित है, जिससे वह अधिकारियों से बात करने में मुश्किल महसूस कर रहा था। लेकिन वह यह कहने में सक्षम था कि उन्होंने (शिक्षिका) मुझे चोट पहुंचाई। उसने स्कूल में कुछ 'दिक्कत' का जिक्र किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के गर्दन पर मिले हल्के लाल रंग के निशान
अधिकारियों ने देखा कि बच्चे की गर्दन हल्की लाल हो रखी है और शरीर पर कुछ निशान भी है, जो सहायक शिक्षक की शिकायत से मेल खाते हैं। ओटेरो ने इस तरह से बच्चे की गर्दन को पकड़ने के आरोपों को खारिज किया। हालांकि, इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। 

शिक्षिका ने कहा- यह बच्चे को शांत करने का तरीका
ओटेरो ने कहा कि उनके पास 36 साल का अनुभव है और उन्होंने विशेष जरूरत वाले बच्चों के साथ करने का प्रशिक्षण भी लिया है। उन्होंने बताया कि उनके प्रशिक्षण में बच्चों को शांत करने के लिए उन्हें अलग कमरे में ले जाने का तरीका भी शामिल है।  



अधिकारियों ने शिक्षिका को गिरफ्तार किया
बच्चे के शरीर पर निशान और सहायक शिक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों ने ओटेरो को शारीरिक उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया। वोलुसिया काउंटी डिस्ट्रिक्ट ने ओटेरो को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है। 

मामले की जांच कर रहा व्यायसायिक मानक विभाग
जिला प्रशासन ने कहा, वोलुसिया काउंटी स्कूल (वीसीएस) को एक शिक्षिका की हालिया गिरफ्तारी के बारे में जानकारी है। वीसीएस हमारे सभी छात्रों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देता है और इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रहा है। हमारा व्यायसायिक मानक विभाग इस मामले की पूरी जांच कर रहा है, ताकि सही कदम उठाए जा सकें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed