फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taylor Swift ready to endorse Kamala Harris for US Presidential Election donald trump news updates

US Presidential Polls: राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस का समर्थन करेंगी टेलर स्विफ्ट? जल्द ही कर सकती हैं एलान

Mon, 26 Aug 2024 07:54 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2024 07:54 AM IST
सार

टेलर स्विफ्ट को फॉलो करने वालों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि वह अमेरिकी चुनावों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं।

विज्ञापन
Taylor Swift ready to endorse Kamala Harris for US Presidential Election donald trump news updates
कमला हैरिस का समर्थन कर सकती हैं टेलर स्विफ्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में, रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस मैदान में हैं। दोनों का समर्थन करने वाले लगातार सामने आ रहे हैं। अब इस कड़ी में टेलर स्विफ्ट का नाम भी जुड़ने वाला है। स्विफ्ट के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस साल के चुनाव को लेकर ज्यादा ही गर्मजोशी बनी हुई है। ऐसे में अगले चार से छह सप्ताह के अंदर वह कमला हैरिस का समर्थन करने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि वह व्हाइट हाउस में किसी मजबूत महिला को देखना चाहती हैं इसलिए वह उपराष्ट्रपति का समर्थन करने के लिए उत्सुक हैं।   

विज्ञापन


इससे पहले किया था इनका समर्थन
साल 2020 के चुनाव के दौरान अमेरिकन गायिका स्विफ्ट ने बाइडन का समर्थन किया था। इसलिए अब इस साल होने वाले चुनाव में उनके द्वारा डोनाल्ड ट्रंप की तुलना में हैरिस का समर्थन करने की उम्मीद काफी अधिक है। स्विफ्ट के एक करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि गायिका चुनाव के लिए आने वाले दिनों में उपराष्ट्रपति का समर्थन करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


चार से छह सप्ताह में हो सकता एलान
14 बार के ग्रैमी विजेता का डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करने का इतिहास रहा है और इस बार भी उनके ऐसा करने की संभावना है। सूत्र के अनुसार, 'टेलर स्विफ्ट कमला हैरिस का समर्थन करेंगी। शायद चुनाव के दिन से चार से छह सप्ताह पहले इसका एलान भी किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावों को कैसे करेंगी प्रभावित?
दरअसल, गायिका स्विफ्ट को फॉलो करने वालों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि वह अमेरिकी चुनावों को काफी हद तक प्रभावित कर सकती हैं। उनकी पिछली 'गो वोट' अपील के कारण युवा मतदाता मतदान में वृद्धि हुई। यही वजह है कि बाइडन और ट्रंप दोनों अभियानों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए उनका समर्थन मांगा है। हालांकि, गायिका अभी तक इस पर चुप रही हैं।




हैरिस अब डेमोक्रेट का चेहरा बन गई हैं। सूत्र का दावा है कि कमला हैरिस के अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बनने की उम्मीद को लेकर टेलर काफी उत्साहित हैं। साथ ही यह भी साझा किया कि साल 2020 में जब कमला हैरिस उपराष्ट्रपति बनी थीं तो टेलर स्विफ्ट काफी खुश थीं। अब हैरिस राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मैदान में हैं, इस बात से गायिका और अधिक उत्साहित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed