{"_id":"602d85358ebc3ee8ed397e7b","slug":"taranjit-singh-sandhu-says-time-to-reshape-india-us-partnership-in-view-of-economic-downturn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक मंदी को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को नया रूप देने का समय : तरणजीत सिंह संधू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक मंदी को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को नया रूप देने का समय : तरणजीत सिंह संधू
Thu, 18 Feb 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 18 Feb 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि कोविड-19 के कारण आर्थिक मंदी को देखते हुए भारत-अमेरिका के बीच यह समय एक अद्वितीय साझेदारी के वादे को नवीन रूप देने का है। इससे आबादी के पांचवें हिस्से को सीधा फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
अमेरिका में भारत के राजदूत ने सहयोग के पांच क्षेत्र किए रेखांकित
संधू ने ‘मीटिंग द चैलेंज ऑफ अवर टाइम्स : डीपनिंग द इंडिया-यूएस पार्टनरशिप’ शीर्षक वाले एक लेख में नयी दिल्ली और वाशिंगटन के बीच सहयोग के पांच ऐसे क्षेत्रों को रेखांकित किया, जिससे न सिर्फ दोनों देशों को फायदा होगा, बल्कि यह एक सुरक्षित, स्वस्थ तथा अधिक समृद्ध दुनिया बनाने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
ये क्षेत्र कोविड-19 से निपटने, जलवायु परिवर्तन से लड़ने, डिजिटल क्षमताओं, शिक्षा साझेदारी और रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने से जुड़े हैं। संधू ने कहा कि दोनों देशों ने अमेरिका में द्विदलीय सहमति और भारत में हर दल के समर्थन के आधार पर पिछले दो दशक में एक उल्लेखनीय साझेदारी निर्मित की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नए अमेरिकी प्रशासन के तहत, हम अपने देशों और दुनिया को लाभ पहुंचाने वाली एक नींव का निर्माण कर सकते हैं।