{"_id":"6011d7bc8ebc3e5bb44100ba","slug":"taranjit-singh-sandhu-says-excited-about-working-with-president-joe-bidens-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ काम को लेकर हूं उत्साहित : तरणजीत सिंह संधू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ काम को लेकर हूं उत्साहित : तरणजीत सिंह संधू
Thu, 28 Jan 2021 02:44 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, डलास
एजेंसी, डलास
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
मेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी साझा मूल्यों पर बनी है और वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। संधू ने गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि इन सब में भारतीय-अमेरिकी समुदाय अमेरिका के साथ हमारे संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।
विज्ञापन
संधू ने कहा, मुझे विश्वास है कि भारतवंशी समुदाय दोनों देशों को निकट लाने में अहम भूमिका निभाना जारी रखेगा। उन्होंने जो बाइडन और कमला हैरिस के प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों की नींव पर बनी है।
विज्ञापन
यह अंतरिक्ष से लेकर नैनोटेक्नॉलॉजी, हिंद-प्रशांत से लेकर जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य देखभाल से लेकर शिक्षा और आईटी तक जारी है। इससे इस बात को बल मिला है कि हमारी साझेदारी से सिर्फ दो देशों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को फायदा हो सकता है।
विज्ञापन