{"_id":"6074cde48ebc3ecad707a5d9","slug":"taranjit-sandhu-said-india-is-continuing-dialogue-for-partnership-with-american-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरणजीत संधू ने कहा: अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी के लिए सतत संवाद कर रहा भारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तरणजीत संधू ने कहा: अमेरिकी विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी के लिए सतत संवाद कर रहा भारत
Tue, 13 Apr 2021 04:17 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Apr 2021 04:17 AM IST
सार
- छात्रों के आदान-प्रदान, ऑनलाइन शिक्षा तथा दोनों देशों के विश्वविद्यालय के बीच सहयोग की संभावनाएं हैं
- भारतीय राजदूत ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि भारत पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करेगा और यूएनसी इस क्षेत्र में नेतृत्व करेगा
विज्ञापन
तरणजीत सिंह संधू
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत संधू ने कहा है कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग तथा गणित (एसटीईएम) पढ़ने के लिए अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र आते हैं और भारत ज्ञान साझेदारी बनाने के लिए अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ सतत संवाद कर रहा है।
विज्ञापन
चैपल हिल में उत्तर कैरोलाइना विश्वविद्यालय (यूएनसी) में अपने संबोधन के दौरान संधू ने कहा, अमेरिका में भारत के दो लाख से अधिक छात्र पढ़ रहे हैं और ज्यादातर विद्यार्थी एसटीईएम क्षेत्र के हैं, इसलिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की उत्साहजनक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि छात्रों के आदान-प्रदान, ऑनलाइन शिक्षा तथा दोनों देशों के विश्वविद्यालय के बीच सहयोग की संभावनाएं हैं। भारतीय राजदूत ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि भारत पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करेगा, यूएनसी इस क्षेत्र में नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन
वरिष्ठ भारतीय राजनयिक ने पिछले कुछ महीनों के दौरान एरिजोना राज्य विश्वविद्यालय, हावर्ड यूनिवर्सिटी, दक्षिण फ्लोरिडा विश्वविद्यालय, उत्तर कैरोलिना विश्वविद्यालय में भारत-अमेरिका साझेदारी संबंधी संवाद सत्रों में हिस्सा लिया है।