फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taral Patel will present candidacy for the post of Commissioner of Fort Bend County in Texas America

US: टेक्सास के फोर्ट बेंड काउंटी के कमिश्नर पद के लिए उम्मीदवारी पेश करेंगे तारल पटेल, जानें उनके बारे में

Thu, 01 Jun 2023 04:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, पटेल काफी लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की कमिश्नर एंडी मेयर्स की सीट से मजबूत दावेदार हैं। पटेल इससे पहले बाइडन के व्हाइट हाउस लाइजन ऑफिस में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Taral Patel will present candidacy for the post of Commissioner of Fort Bend County in Texas America
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी व्यक्ति ने टेक्सास में 2024 में प्रेसिंक्ट-तीन के लिए फोर्ट बेंड काउंटी आयुक्त के रूप में सेवा देने की घोषणा की है। विशेषज्ञ तारल पटेल काउंटी जज केपी जॉर्ज के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम कर चुके हैं। पटेल ने ट्विटर पर एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मैं फोर्ट बेंड काउंटी के कमिश्नर रूप में सेवा देने के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करता हूं। पटेल में ट्वीट में आगे लिखा कि हम एक साथ विभाजनकारी राजनीति को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ हम एक मजबूत, विविध और एकजुट फोर्ट बेंड का निर्माण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

व्हाइट हाउस में भी दे चुके हैं सेवा
एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, पटेल काफी लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में रिपब्लिकन पार्टी की कमिश्नर एंडी मेयर्स की सीट से मजबूत दावेदार हैं। पटेल इससे पहले बाइडन के व्हाइट हाउस लाइजन ऑफिस में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने आवास, शहरी विकास और आपदा नियंत्रण मामलों में काम किया है। पटेल न्याय विभाग के अपराध डिविजन के पब्लिक इंटीग्रिटी सेक्शन में वित्त निदेशक के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।  

विज्ञापन

विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के दौरान छोटा-मोटा व्यवसाय करते थे 
फोर्ट बेंड काउंटी में पले-बढ़े तारल पटेल ने टेक्सास विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है। पटेल के माता-पिता भारत के रहने वाले हैं, जो 1980 के दशकों में अमेरिका में बस गए थे। टेक्सास और हॉस्टन विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के दौरान पटेल छोटे-मोटे व्यवसाय करते थे। कोविड-19, बाढ़ की कई घटनाओं, विंटर स्टॉर्म, इलेक्ट्रिक ग्रिड विफलता और सूखे सहित कई स्थितियों में फोर्ट बेंड काउंटी का सफलता नेतृत्व किया है। इन सब कारणों के वजह से उनकी छवि में अधिक उभार आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed