फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tanzanian President Samia Hassan India visit bilateral relations PM Modi News Updates

India-Tanzanian: तंजानिया की राष्ट्रपति का तीन दिवसीय भारत दौरा, पीएम मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Sun, 08 Oct 2023 07:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 07:47 AM IST
सार

तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आठ वर्षों की अवधि के बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी यात्रा भारत और तंजानिया के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगी। 

विज्ञापन
Tanzanian President Samia Hassan India visit bilateral relations PM Modi News Updates
तंजानिया राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन। - फोटो : Instagram : @samiasuluhu

विस्तार

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति मुर्मू उनके लिए एक राजकीय भोज की मेजबानी भी करेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उसके बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन 10 अक्तूबर को नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश मंच में भी भाग लेंगी।  
विज्ञापन


तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा आठ वर्षों की अवधि के बाद हो रही है। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि आगामी यात्रा भारत और तंजानिया के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सेना प्रमुख ने हाल ही में किया तंजानिया का दौरा
बता दें कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे दो से पांच अक्टूबर तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर थे, जिससे दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को मजबूती मिली। अपनी यात्रा के दौरान जनरल पांडे ने मेजर जनरल विल्बर्ट ऑगस्टीन इबुगे कमांडेंट और फैकल्टी से भी मुलाकात की और दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

किन मुद्दों पर होगी चर्चा 

राष्ट्रपति सामिया के दौरान सुलुहु हसन की भारत यात्रा से दोनों देश अपने रक्षा संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाएंगे। इस यात्रा में चार स्तंभों में एक विकास निगम, समुद्री सुरक्षा, रक्षा निगम और व्यापार निवेश शामिल हैं।


इसके अलावा वह रविवार को भारत में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति शाम 5:15 बजे पहुंचेंगी और बाद में 6:30 बजे विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed