फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures

अफगानिस्तान में नशे का कहर : सड़क किनारे तड़प रहे युवा, तालीबानी लड़ाकों ने शुरू किया मिशन; देखें तस्वीरें...

Sat, 09 Oct 2021 04:54 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 09 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

दुनियाभर को अफीम और नशे की लत पकड़ाने वाला अफगानिस्तान में इन दिनों खुद नशे में बर्बाद हो रहा है। हालात ये है कि सड़कों पर कोकीन, अफीम और ड्रग्स के लिए बच्चे से लेकर युवा तक तड़प रहे हैं।   
 

विज्ञापन
Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
काबुल में खुलेआम ड्रग्स पीते हुए अफगानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती होती है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक 2020 में अफगानी किसानों ने 2,300 टन अफीम की खेती की। दुनिया में अफीम के गैर-कानूनी कारोबार में अफगानिस्तान में पैदा होने वाले अफीम का हिस्सा 90% से भी ज्यादा बना रहा है। ब्रिटेन में अवैध रूप से 95% अफीम अफगानिस्तान से सप्लाई होती है। 
विज्ञापन

खुद नशे में बर्बाद हो रहा अफगानिस्तान

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
तालीबानी हर रात काबुल के अलग-अलग इलाकों में रेड डालकर नशेड़ियों को पकड़ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया को नशे की लत में धकेलने वाला अफगानिस्तान अब खुद नशे की लत में बर्बाद होने लगा है। हालात ये है कि सड़कों पर कोकीन, अफीम और ड्रग्स के लिए बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग तक तड़प रहे हैं। देश में बढ़ते नशे की लत से तालिबान भी परेशान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालिबान लड़ाकों की स्पेशल टीम नजर रख रही

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
नशे के लती अफगानियों को पीटकर तालीबानी अस्पतालों में भर्ती करा रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानी नागरिकों में नशे की बढ़ती लत से परेशान तालिबान ने लड़ाकों की नई फौज तैयार की है। ये फौल रात में अलग-अलग जगहों पर रेड डालते हैं। काबुल में पुलों के नीचे, कूड़ों के ढेर के पास और गलियों में बैठने वाले नशेड़ियों को पकड़ा जा रहा है। उन्हें पीटा जाता है। हाथ-पैर बांधकर अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है।  
 
विज्ञापन

अस्पतालों में हालात हुए खराब

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
गाड़ियों में भरकर नशेड़ियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर फजलराबी मय्यर कहते हैं,'यहां बिल्कुल भी लोकतंत्र नहीं बची है। तानाशाही तरीके से काम हो रहा है। हमारे ऊपर दबाव होता है कि हम सबका इलाज करें। अफगानी लागों में हीरोईन, अफीम और मथ जैसे नशे की लत ज्यादा है।' अस्पतालों में भी हालात खराब होने लगे हैं। नशे की लत में डूबे बड़ी संख्या में लोगों को भर्ती कराया गया है। ये लोग पत्थर चलाते हैं और हमला करते हैं।

तालिबान सरकार बनते ही आदेश जारी हुआ था

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
बड़ी संख्या में नशेड़ी पुल या सुनसान इलाकों में ड्रग्स लेने के लिए जुटते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
एक डॉक्टर बताते हैं कि जैसे ही 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, मंत्रालय की तरफ से सभी अस्पतालों को आदेश जारी हो गए। तालिबानी हुकूमत ने कहा है कि किसी भी हालत में नशे की समस्या को खत्म करना है।  

ड्रग्स पर काबू पाना आसान नहीं
यूरोपीय जानकारों का कहना है कि तालिबान के लिए ड्रग्स के कारोबार पर काबू पाना आसान नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि अफगानिस्तान के कई प्रांतों में अफीम की खेती ही बहुत से लोगों की आमदनी का एकमात्र जरिया है। इसके अलावा अपने पिछले शासनकाल के शुरुआती वर्षों में तालिबान ने ड्रग्स को अपनी आय का स्रोत भी बना रखा था। हालांकि अपने शासन के आखिरी दो वर्षों में उसने अफीम की खेती को रोकने की कोशिश की थी।

तालिबान ने कहा था अफीम की खेती का केंद्र नहीं बनने देंगे

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
हर शाम को नशेड़ी ड्रग्स की तलाश में शहर की सड़कों पर घूमते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार सत्ता पर कब्जे के बाद तालिबान ने कहा है कि वह अफगानिस्तान को अफीम की खेती का केंद्र नहीं रहने देगा। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस मे तालिबान के प्रवक्ता जुबिहुल्लाह मुजाहिद ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की थी कि वह अफीम की खेती रोकने में तालिबान की मदद करे। जानकारों का कहना है कि अभी तालिबान अफीम से होने वाली आय पर निर्भर नहीं है। हालांकि उससे होने वाली आय का वह इस्तेमाल जरूर करता रहा है। अब चूंकि पश्चिमी देशों ने अफगानिस्तान के लिए अपनी सहायता रोक दी है, इसलिए ये आशंका बढ़ी है कि तालिबान की अफीम के कारोबार पर निर्भरता बढ़ सकती है।

यूरोप में बढ़ सकती है हेरोइन की सप्लाई

Talibani start mission agains drugs addict Afghani Pictures
काबुल की सड़कों पर ड्रग्स के लिए तड़पकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोफेसर जोनाथन गुडहैंड की राय है कि इस वक्त अफीम की खेती रोकना किसी की प्राथमिकता नहीं है। इसलिए इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। इससे यूरोप में अफीम से बनने वाले मादक पदार्थ हेरोइन की आपूर्ति बढ़ सकती है। उससे लोगों को सस्ते में हेरोइन उपलब्ध हो सकता है। ब्रिटेन के पूर्व मंत्री जेरमी हंट ने कहा है कि अफगानिस्तान से फौज वापसी के विनाशकारी फैसले के जो बुरे परिणाम संभावित हैं, उनमें एक पूरी दुनिया में हेरोइन की आपूर्ति में बढ़ोतरी भी है।
ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी के मुताबिक अफगानिस्तान में पहले से ही अफीम की खेती बढ़ रही थी। अब पश्चिमी सेनाओं की वापसी से देश में पैदा हुई अस्थिरता का असर इसकी पैदावार पर पड़ सकता है। इसलिए अब जरूरी है कि सभी देश मिल कर ड्रग्स कारोबार और उससे जुड़े गंभीर अपराधों का मुकाबला करने की रणनीति बनाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed