फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban threatens America over statement on terrorist ministers

अफगानिस्तान: आतंकी मंत्रियों को ‘टार्गेट’ रखने के बयान पर तालिबान की अमेरिका को धमकी

Fri, 10 Sep 2021 03:09 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 03:09 AM IST
सार

तालिबान ने बृहस्पतिवार इसे दोहा समझौते का उल्लंघन बताया और कहा कि ऐसा करना अमेरिका के लिए ठीक नहीं होगा, बेहतर होगा कि वह अपनी नीतियां सुधारे।

विज्ञापन
Taliban threatens America over statement on terrorist ministers
तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद - फोटो : PTI

विस्तार

तालिबान ने अपनी सरकार में शामिल आतंकी कैबिनेट मंत्रियों को ‘टार्गेट’ पर रखने वाले बयान के लिए अमेरिका को धमकाया है। अमेरिका ने आतंकियों की काली सूची में शामिल तालिबानी कैबिनेट मंत्रियों, खासतौर से हक्कानी परिवार के लोगों के लिए कहा था कि इन्हें वह अपने टार्गेट पर बनाए रखेगा।

विज्ञापन


तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा ‘इस्लामिक अमीरात अफगानिस्तान की कैबिनेट खासतौर से दिवंगत हक्कानी के परिजनों को लेकर पेंटागन के अधिकारियों सहित कई देशों ने भड़काने वाले बयान दिए हैं। यह अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में दखल है। इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारी पहले भी इस प्रकार के काम कर चुके हैं, जिनके परिणाम में अमेरिका का नुकसान हुआ है। हमसे कूटनीतिक संवाद कर उसे अपनी इन नीतियों को तत्काल सुधारना होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजाहिद ने यह भी कहा कि हक्कानी तालिबानियों से अलग नहीं हैं। दोहा समझौते के लिए हुई वार्ता में यह सभी शामिल थे, अमेरिका से बात भी कर रहे थे। उन्हें अमेरिका और यूएन की आतंकी सूची से उसी वक्त हटाना चाहिए था। तालिबान आज भी यह मांग करता है।

अमेरिका को खींच कर मारा थप्पड़
तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में 33 कैबिनेट मंत्रियों वाली अंतरिम सरकार की घोषणा की थी। इनमें प्रधानमंत्री मुल्ला हसन अखुंद सहित 14 से अधिक मंत्री संयुक्त राष्ट्र व अमेरिका द्वारा घोषित आतंकी सूची में हैं। करोड़ों के इनामी आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी को गृहमंत्री बनाना विशेषज्ञों द्वारा अमेरिका को खींच कर मारे थप्पड़ की तरह देखा जा रहा है।

कई बार किया टार्गेट पर हमला, लेकिन बच निकले
आतंकी मंत्रियों में सिराजुद्दीन को अमेरिका ने कई बार मारने के लिए टार्गेट बनाकर हमले किए, लेकिन वह अब तक बचता आया है। अमेरिकी रक्षा विशेषज्ञ सेठ जी जोन्स के अनुसार वह अमेरिकी सैन्य समुदाय में पहचाना हुआ खतरनाक दुश्मन है, उसके हाथ अमेरिकी खून से रंगे हैं।


सीआईए ने की पाकिस्तान से चर्चा
अमेरिका की केंद्रीय जांच एजेंसी (सीआईए) के निदेशक विलियम बर्न्स ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा व आईएसआई मुखिया लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद से बातचीत की। यहां क्षेत्रीय मुद्दे, खासतौर पर अफगानिस्तान केंद्र में रहे। पाकिस्तान ने शांति व स्थायित्व लाने में पूरे सहयोग का वादा किया। बर्न्स ने इससे पहले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed