फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban threaten US, ready to Soviet like future

अफगानिस्तान से निकले वरना सोवियत जैसे हश्र को तैयार रहे अमेरिका : तालिबान

Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 28 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Taliban threaten US, ready to Soviet like future

अमेरिका को चेतावनी देते हुए तालिबान ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर अमेरिका अफगानिस्तान नहीं छोड़ेगा तो उसे 1980 के दशक में सोवियत संघ जैसी हार का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि अमेरिका अफगानिस्तान से सैनिकों की संख्या में कमी पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


अफगानिस्तान में सोवियत हमले के 39 साल पूरे होने के मौके पर एक तंज भरे संदेश में तालिबान ने कहा कि अमेरिकी सेनाओं को अपमान का सामना करना पड़ा और वे अपने शीत युद्ध के शत्रु के अनुभव से बहुत कुछ सीख सकते हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बयान में कहा कि तालिबान और अमेरिका के बीच भविष्य के संबंध संघर्ष के बजाय ‘कूटनीतिक और आर्थिक सिद्धांतों’ पर आधारित होने चाहिए। बता दें कि 1989 में एक दशक के अपने कब्जे, खूनी नागरिक युद्ध को खत्म करते हुए और तालिबान के पनपने के कारण सोवियत को अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन


अफगानिस्तान से 14 हजार सैनिकों के हटाने के ट्रंप के फैसले की खबर पर फिलहाल तालिबान ने कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की है। हालांकि तालिबान के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा कि उनका समूह बहुत अधिक खुश है। बता दें कि शांति प्रक्रिया में शामिल होने की शर्त के रूप में तालिबान लंबे समय से विदेश फौज को वापस भेजे जाने की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed