फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   taliban: thousands of Afghans crossing the border everyday out of desperation

तालिबान का डर: हताशा से हर रोज सीमा पार कर रहे हजारों अफगानिस्तानी

Fri, 10 Dec 2021 01:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 10 Dec 2021 01:06 AM IST
सार

ईरान में पहले से ही 30 लाख अफगानिस्तानी शरणार्थी हैं। वह अब हर सप्ताह 20,000 से 30,000 अफगानिस्तानी लोगों को वापस भेज रहा है।

विज्ञापन
taliban: thousands of Afghans crossing the border everyday out of desperation
अफगान शरणार्थी - फोटो : PTI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के बर्ताव से आजिज हजारों नागरिक हर दिन पश्चिम में हेरात प्रांत से ईरान सीमा तक पहुंच रहे हैं। यहां वे अपने लोगों से मिलते हैं और फिर कई दिनों तक पैदल यात्रा करके सीमा पार कर रहे हैं। यहां इनका पाला मानव तस्करों से भी पड़ता है जो उन्हें सीमा पार कराने में कुछ पैसे लेकर मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये अफगानिस्तानी नागरिक कई बार ट्रकों में फंसे लोगों के साथ यात्रा करते हैं और कभी-कभी वे चोरों और सीमा प्रहरियों से बचते हुए अंधेरे में एक पर्वत शृंखला पर चलते हैं। ईरान पहुंचने पर वे नौकरी पाने की कोशिश करते हैं और कुछ यूरोप जाने की योजना बनाते हैं। ईरान तक का सफर बहुत कठिन होता है, उनके पास खाने के लिए कुछ ही रोटी और पीने का पानी होता है। वे ज्यादा देर तक पैदल चल सकें इसके लिए वे भारी बैग नहीं साथ रखते।
विज्ञापन


इन नागरिकों का एक ही जुनून है कि मर जाएंगे लेकिन देश छोड़ देंगे। ईरानी सीमा पर जाने वाली बस में सवार 20 साल के हारून ने कहा वह अपने दोस्त के साथ यूरोप जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अफगानिस्तान में आर्थिक संकट के चलते न तो रोजगार है और न ही कोई काम, ऊपर से तालिबान का खौफ अलग से है। ऐसे में देश छोड़कर जाने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।


ईरान अब लौटा रहा है अफगान शरणार्थी
ईरान में पहले से ही 30 लाख अफगानिस्तानी शरणार्थी हैं। वह अब हर सप्ताह 20,000 से 30,000 अफगानिस्तानी लोगों को वापस भेज रहा है। प्रवासन के लिए अंतरराष्ट्रीय संगठन के मुताबिक, ईरान ने अकेले इस वर्ष 11 लाख अफगानिस्तानियों को लौटा दिया है। यह पिछले साल के निर्वासन की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed