{"_id":"61178d4e8ebc3e58200489c4","slug":"taliban-terror-canada-will-give-shelter-to-20-thousand-afghan-civilians-will-establish","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान का आंतक: 20 हजार अफगानी नागरिकों को शरण देगा कनाडा, करेगा स्थापित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान का आंतक: 20 हजार अफगानी नागरिकों को शरण देगा कनाडा, करेगा स्थापित
Sat, 14 Aug 2021 03:00 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 14 Aug 2021 03:00 PM IST
सार
कनाडा सरकार की ओर से यह घोषणा की गई है कि वह ऐसे 20 हजार लोगों को शरण देगा, जिन्हें तालिबान से सीधा खतरा है। इसके लिए योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
afganistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तालिबान के आतंक से अफगानिस्तान छोड़ने की योजना बना रहे लोगों को कनाडा शरण देगा। शुक्रवार को कनाडा की ओर से यह घोषणा की गई कि उसने 20 हजार से ज्यादा अफगान नागरिकों को अपने यहां शरण देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कनाडा के प्रवासी मंत्री मार्को मेन्डिसिनो ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ऐसे लोगों को शरण देना है, जो तालिबान के आतंक से परेशान हैं। महिला लीडर्स, पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता हमारी प्राथमिकता में हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि कनाडा 20 हजार शरणार्थियों को शरण देने के लिए विशेष योजना भी बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन ऐसे अफगानियों के लिए है, जो कनाडा की सरकार के लिए काम कर रहे हैं। उन्हें सहायता देकर स्थापित करना हमारा उद्देश्य है।
विज्ञापन
वहीं कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन ने बताया कि सरकार की ओर से मनमीत सिंह भुल्लर फाउंडेशन के साथ एक एमओयू भी साइन किया गया है। इसके तहत अगले कुछ महीनों में अफगानी सिख व हिंदू परिवार, जो अफगानिस्तान में रहते थे। उन्हें दोबारा स्थापित किया जाएगा।
दरअसल, पिछले एक सप्ताह से अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक बढ़ गया है। कई प्रांतीय राजधानियां उसके कब्जे में आ चुकी हैं। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में काबुल पर भी तालिबान अपना कब्जा जमा लेगा।