फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban says US Drone Attack in kabul was Arbitrary

अफगानिस्तान: तालिबान ने की अमेरिकी ड्रोन हमले की निंदा, कहा- दूसरे देशों में आक्रमण करना गैरकानूनी

Mon, 30 Aug 2021 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 Aug 2021 02:53 PM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने राजधानी काबुल में रविवार को हुए अमेरिकी हवाई हमले की निंदा की है।

विज्ञापन
Taliban says US Drone Attack in kabul was Arbitrary
तालिबान ने किया यूएस ड्रोन हमले की निंदा - फोटो : File

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने राजधानी काबुल में रविवार को हुए अमेरिकी हवाई हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि  दूसरे देशों में मनमाने ढंग से हमले करना गैरकानूनी हैं। प्रवक्ता जबीहुल्ला ने बताया कि इस हमले में 7 आम लोग भी मारे गए हैं। मुजाहिद ने चीनी टीवी सीजीटीएन को एक लिखित जवाब में कहा कि अगर अफगानिस्तान में कोई संभावित खतरा था तो हमें इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी न कि किसी अन्य मुल्क में मनमाने ढंग से हमले किए जाएं। 

विज्ञापन


वहीं पेंटागन के अधिकारियों ने सफाई देते हुए कहा कि आत्मघाती कार हमलावर काबुल में हवाई अड्डे पर उस जगह  हमला करने की तैयारी कर रहा था जहां अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से वापसी के अंतिम चरण में थे। अधिकारियों ने कहा कि संभावित खतरे को देखते हुए हमने इस तरह के कदम उठाए।  वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि वह ड्रोन हमले में मारे गए आम नागरिकों की संख्या का पता लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मुजाहिद ने इससे पहले शनिवार को किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले की भी निंदा की थी, जिसमें आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के दो आतंकवादी मारे गए थे। यह हमला पूर्वी प्रांत नानगरहर में हुआ था। इस हमले में एक बच्चे के साथ दो महिलाएं भी घायल हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed