फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban reached Russia after Trump canceled talks, delegation met with diplomats

ट्रंप के वार्ता रद्द करने पर रूस की शरण में पहुंचा तालिबान, राजनयिकों से मिला प्रतिनिधिमंडल

Sun, 15 Sep 2019 02:46 AM IST
देव कश्यप न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Sep 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Taliban reached Russia after Trump canceled talks, delegation met with diplomats
Suhail Shaheen, Spokesman Taliban - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका से अफगानिस्तान को लेकर शांति वार्ता रद्द होने के बाद तालिबान अब रूस की शरण में पहुंच गया है। तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में रूस के विशेष राजदूत जमीर काबुलोव से राजधानी मास्को में चर्चा की।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी तास ने कतर स्थित तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सोहेल शाहीन के हवाले से कहा, ‘प्रतिनिधिमंडल मास्को में है। हम अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया की हालिया प्रगति पर चर्चा करने के लिए काबुलोव से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं।’
विज्ञापन


मास्को में वार्ता के दौरान तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह वाशिंगटन के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है। रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाली की जरूरत पर जोर दिया। रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मॉस्को मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तालिबान की पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा

अमेरिका के साथ वार्ता के प्रयास नाकाम होने के बाद तालिबान की यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुल्ला शेर मोहम्मद स्टानिकजई कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह शनिवार को तालिबान से वार्ता रद्द करने की घोषणा कर दी थी। ट्रंप ने काबुल में करीब दो सप्ताह पहले हुए आतंकी हमले के बाद तालिबान से वार्ता रद्द करने का फैसला किया था।

चुनाव पहले, शांति वार्ता बाद में: अफगानिस्तान

इस बीच, अफगानिस्तान के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि देश में अगले महीने आम चुनाव संपन्न कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता सादिक सेदिकी ने कहा कि तालिबान के साथ आधिकारिक शांति वार्ता राष्ट्रपति चुनाव के बाद ही संभव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed