फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban put up hurdles in US Supported Afghanistan Peace Talks

अफगानिस्तान: शांति वार्ता को लेकर होने वाली बैठक स्थगित, तालिबान ने अटकाया रोड़ा

Thu, 22 Apr 2021 01:24 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल
एजेंसी, काबुल Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 01:24 AM IST
सार

  • घोषणा से कुछ घंटे पूर्व काबुल में आत्मघाती हमला, 5 की मौत

विज्ञापन
Taliban put up hurdles in US Supported Afghanistan Peace Talks
अमेरिका-अफगानिस्तान - फोटो : iStock

विस्तार

तुर्की ने एलान किया कि काबुल में हिंसा की नई घटनाओं के बीच अफगानिस्तान में दोनों विपक्षी धड़ों में स्थायी शांति की उम्मीद जगाने वाली प्रस्तावित वार्ता टल गई है। शनिवार से इस्तांबुल में शुरू होने वाली इस बातचीत का अमेरिका भी समर्थन कर रहा है। वार्ता स्थगित होने की घोषणा से ठीक पहले काबुल में अफगान सुरक्षा बलों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 5 की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस प्रस्तावित शांति वार्ता के स्थगित होने से अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की समयबद्ध वापसी को लेकर बाइडन प्रशासन के सामने पेश आ रही चुनौतियां फिर उजागर हुई हैं। अमेरिका ने कहा है कि वह एक मई से अफगानिस्तान में बचे अपने सैनिकों की वापसी शुरू करेगा और इस प्रक्रिया को 11 सितंबर तक पूरी करेगा, चाहे जो हो जाए।
विज्ञापन


तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने बताया कि शनिवार को होने वाली शांति वार्ता तालिबान द्वारा रोड़ा अटकाने के कारण रमजान के महीने तक टल गई है। रमजान मई के मध्य में खत्म होगा। उनकी इस घोषणा से कुछ घंटों पहले ही एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल में अफगान सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया जिसमें पांच लोगों को मौत हो गई। गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि घायलों में सुरक्षाकर्मी व असैन्य नागरिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालिबान के हमले लगातार बढ़े
युद्धग्रस्त देश में अफगान सुरक्षाकर्मियों की लक्षित हत्याओं के मामलों में इजाफा हुआ है। तालिबान विद्रोहियों द्वारा उन्हें निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले भी लगातार बढ़े हैं। बीते कुछ महीनों में संदिग्ध तालिबानी ठिकानों पर सरकारी बलों द्वारा बमबारी और उपद्रवियों के खिलाफ अफगान विशेष बलों की छापेमारी में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed