{"_id":"612cae048ebc3e79fa1ac9cf","slug":"taliban-leader-sher-muhammad-stanikzai-said-afghanistan-wanted-a-relationship-with-india-like-it-was-before","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: भारत के साथ व्यापार जारी रखना चाहता है तालिबान, शीर्ष नेता बोले- भारत-पाक विवाद के बीच हमें ना लाएं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एलान: भारत के साथ व्यापार जारी रखना चाहता है तालिबान, शीर्ष नेता बोले- भारत-पाक विवाद के बीच हमें ना लाएं
Mon, 30 Aug 2021 03:38 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 30 Aug 2021 03:38 PM IST
सार
अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद भारत की स्थिति को लेकर बने संशय के माहौल पर खुद तालिबान ने सफाई दी है। तालिबान के शीर्ष नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने कहा कि उनका संगठन भारत और अफगानिस्तान के बीच मौजूद राजनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को पहले की तरह ही जारी रखना चाहता है।
विज्ञापन
तालिबान के शीर्ष नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अफगानिस्तान पर तालिबानी हुकूमत के बाद लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। लोगों के मन-मस्तिष्क में तालिबानियों का खौफ आज भी जिंदा है, लिहाजा लोग अफगानिस्तान में रहना नहीं चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ तालिबान अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध कायम करना चाहता है। तालिबान के वरिष्ठ नेता ने भारत के साथ अच्छे संबंध और कारोबार करने की इच्छा जताई है। भारत को एक महत्वपूर्ण देश बताते हुए तालिबान के वरिष्ठ नेता शेर मुहम्मद स्टेनकजई ने अफगानिस्तान से व्यापार और अच्छे संबंध बनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि भारत और पाकिस्तान को अपने विवाद के बीच अफगानिस्तान को नहीं लाना चाहिए।
विज्ञापन
कतर के दोहा में तालिबान के राजनीतिक मामलों के प्रमुख शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने कहा कि तालिबान हर देश के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करना चाहता है। एक साझात्कार में तालिबानी नेता ने उन बातों को गलत बताया, जिसमें दावा किया गया था कि तालिबान पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ खड़ा है। शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई ने कहा है कि हमारा एक ही मकसद है कि अपने हर पड़ोसी देशों के साथ अच्छा संबंध बना रहे।
विज्ञापन
पाक के जरिए व्यापार करना काफी अहम
तालिबानी नेता ने पाकिस्तान के बारे में भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के माध्यम से भारत के साथ व्यापार करना काफी महत्वपूर्ण होगा। साथ ही स्टेनकजईने चीन और रूस के साथ अफगानिस्तान के संबंधों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन