{"_id":"60ee6ebe8ebc3e741112e8ba","slug":"taliban-killed-22-afghan-commandos-in-afghanistan-america-troops-surrender-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: तालिबानी कट्टरपंथियों ने अल्लाहू अकबर बोल 22 निहत्थे सैनिकों की हत्या की, पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खौफनाक: तालिबानी कट्टरपंथियों ने अल्लाहू अकबर बोल 22 निहत्थे सैनिकों की हत्या की, पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल
Wed, 14 Jul 2021 10:27 AM IST
प्रशांत कुमार
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:27 AM IST
सार
अफगानिस्तान में तालिबानी कट्टरपंथियों का कहर फिर से शुरू है। बीते दो दिनों में कट्टरपंथियों ने कई अफगानी सैनिकों की हत्या कर दी है। ताजा मामला 22 निहत्थे सैनिकों की हत्या का है। इसमें पाकिस्तानी आतंकियों का भी हाथ है।
विज्ञापन
तालिबानियों ने अफगानिस्तानी सैनिकों को मारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही तालिबान ने बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। तालिबानी कट्टरपंथियों का उत्पात जारी है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकियों का भी साथ मिल रहा है। इस हिंसा के बीच एक भयावह वीडियो सामने आया है जिसमें तालिबानी आतंकियों को 22 निहत्थे अफगानिस्तानी कमांडोज को गोलियों से भून दिया गया है।अल्लाहू अकबर कहकर आतंकियों ने अफगानी सैनिकों की हत्या कर दी है। हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह निर्मम हत्याकांड को 16 जून को फरयाब प्रांत के दवलात अबाद में अंजाम दिया गया था। यह इलाका अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान की सीमा के पास है।
एक अंग्रेजी मीडिया ने इस निर्मम हमले का वीडियो जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड को अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में इसी साल जून माह में अंजाम दिया गया था। अफगानिस्तान स्पेशल फोर्स के ये सभी सैनिक शांतिपूर्वक आत्मसमर्पण के लिए आगे बढ़ रहे थे और तभी तालिबानियों ने 'अल्लाहू अकबर' कहते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दी , जिसमें 22 सैनिकों की हत्या हो गई।
सैनिकों के सरेंडर के बाद गोलियों से भुना गया
रिपोर्ट के मुताबिक, दवलात अबाद पर कब्जे के लिए हुई भीषण हिंसा के दौरान अफगान कमांडोज के पास गोला-बारूद और गोलियां खत्म हो गई थीं और वे चारों तरफ से तालिबानी लड़ाकों से घिर चुके थे। इसके बाद कमांडोज को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया और जैसे ही सैनिकों ने अपने हथियार गिराए उन्हें सड़क के बीचोंबीच ताबड़तोड़ गोलियों से भुन दिया। रेड क्रॉस ने 22 कमांडोज के शव बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं तालिबान ने इसे फर्जी वीडियो बताया है। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि अभी भी उनके कब्जे में 24 कमांडोज हैं, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं दिखाया। वहीं अफगानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने पुष्टि की है कि तालिबान ने सैनिकों को मार दिया।