फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban home Minister Sirajuddin Haqqani says women in Afghanistan will be able to go to work

तालिबान: पहली बार सामने आया हक्कानी, महिलाओं के कामकाज और लड़कियों के स्कूल जाने पर कही यह बात

Sat, 05 Mar 2022 11:21 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 05 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

तालिबान सरकार में लड़कियों और महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी हक्कानी ने बयान दिया। उसने कहा कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान की महिलाएं काम पर और लड़कियां स्कूल जा सकेंगी।

विज्ञापन
Taliban home Minister Sirajuddin Haqqani says women in Afghanistan will be able to go to work
सिराजुद्दीन हक्कानी - फोटो : social media

विस्तार

अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबान के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी ने शनिवार को पुलिस प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग पूरी होने पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उसने कहा कि अफगानिस्तान में गलत व्यवहार और दुर्व्यवहार के आरोपी पुलिसवालों को सजा दी जाएगी। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद ट्रेनिंग पूरी करने वाला यह पहला बैच है। समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाले पुरुषों और महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिए गए। 

विज्ञापन


तालिबान सरकार ने पहली बार अपने आधिकारिक चैनलों पर हक्कानी की ऐसी फोटो दिखाई गई है, जिसमें उसका चेहरा साफ दिखाई पड़  रहा है। इससे पहले अक्टूबर में भी उसकी एक तस्वीर जारी की गई थी, लेकिन उसमें उसका चेहरा छिपा दिया गया था। गौरतलब है कि तालिबान के टॉप कमांडर सिराजुद्दीन हक्कानी  पर अमेरिका ने एक करोड़ डालर का इनाम घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में पहली बार गृहमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार हक्कानी  ने मीडिया से बात की। उसने कहा कि अफगानी नागरिकों से अपराध करने वाले पुलिसकर्मियों को दंड देने की कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान उसने यह भी स्वीकारा कि जब तालिबानी लड़ाकों को पुलिस के काम में लगाया गया था तो उन्होंने नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार किया था। उसने आगे कहा कि अब उन्हें प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिबान सरकार में लड़कियों और महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर भी हक्कानी ने बयान दिया। उसने कहा कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान की महिलाएं काम पर और लड़कियां स्कूल जा सकेंगी। उसने कहा कि इस कार्यक्रम में महिला वर्ग भी मौजूद हैं। उन्हें भी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया जा रहा है और जल्द ही उनकी तैनाती भी कर दी जाएगी।


इस दौरान उसने दोहा में हुए शांति समझौते के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वह इस समझौते का पालन करेगा। तालिबान सरकार के खतरे के रूप में देखा जाना बंद किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed